विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live:

प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर भारी भ्रष्टाचार में शामिल रहने का आरोप लगाया और कहा कि वह भ्रष्टाचार से लगातार लड़ते रहेंगे. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, 'कांग्रेस ने सबसे बड़ा धोखा छत्तीसगढ़ के हमारे युवाओं के साथ किया है. जो वादे किए, वे पूरे नहीं किए बल्कि पीएससी (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) को इन्होंने कांग्रेस कमेटी का दफ्तर बना दिया. पीएससी परीक्षा में कांग्रेस नेताओं के बच्चों का चयन किया गया. आपके बच्चों को बाहर कर दिया गया.'

उन्होंने आरोप लगाया, 'परिवारवाद, भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार, यही कांग्रेस की नीति है और यही कांग्रेस की रीति है.' प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा, 'आपके बच्चों की चिंता मोदी को है, भाजपा को है. इसलिए मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं से कहूंगा, छत्तीसगढ़ को लूटने वाला, युवाओं को धोखा देने वाला, कितना भी ताकतवर क्यों ना हो, मोदी की गारंटी है कि जिसने छत्तीसगढ़ को लूटा है, उसको सब कुछ लौटाना पड़ेगा. यह मोदी की गारंटी है, लूटने वाला, एक भी नहीं बचने वाला है.'

उन्होंने यह भी कहा कि जब भाजपा ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया तो उनका भी कांग्रेस ने अपमान किया. प्रधानमंत्री ने कहा, 'भाजपा ने एक आदिवासी परिवार की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया. उनके खिलाफ प्रचार किया, भला-बुरा कहा. कांग्रेस का यह विरोध भाजपा के विरुद्ध नहीं था बल्कि यह आदिवासी बेटी के विरोध में था. छत्तीसगढ़ के हर आदिवासी को, आदिवासी बेटी का यह अपमान हमेशा याद रखना है और कांग्रेस को इसकी सजा देनी है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com