3 years ago

MP-Chhattisgarh News :सचिन पायलट को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया है. इससे पहले ये जिम्मेदारी कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा के पास थी. प्रदेश में मंत्रिमंडल (Madhya Pradesh Cabinet) को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है. वहीं सीएम फेस के ऐलान के बाद भोपाल (Bhopal) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक बैठक और मंथन का दौर जारी है. वहीं दिल्ली में सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेताओं से एक बार फिर मुलाकात की. हालांकि इस मुलाकात के बाद जल्द मंत्रियों के नाम ऐलान होने की कयास लगाए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक एमपी कैबिनेट में नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं का तालमेल दिख सकता है.

ये भी पढ़े: Salaar Box Office Collection Day-1: प्रभास की 'सालार' ने दी बंपर ओपनिंग, 'जवान' का टूटा रिकॉर्ड

बता दें कि मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार जल्द हो जाएगा. गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर गए हैं. शुक्रवार की सुबह से दिल्ली में मुलाकात और मीटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है. सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सुबह-सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से मुलाकात की है. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भी मुलाकात की है. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है.

गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग के बाद सीएम मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) और राजेंद्र शुक्ल (Rajendra Shukla) भी मौजूद थे. सूत्रों की माने तो इस मुलाकात के दौरान मंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर लग गई है.

ये भी पढ़े: दिल्ली से छत्तीसगढ़ आ रहे 51 जिम्नास्ट फर्श पर बैठने को मजबूर, अधिकारी ने नहीं कराया रिजर्वेशन

Dec 23, 2023 21:57 (IST)
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव कानून व्यवस्था को लेकर हुए सख्त
मध्य प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को लेकर सीएम मोहन यादव काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. उन्होंने वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अपने-अपने संभाग में कानून व्यव्स्था का पालन कराने के लिए आदेश दिए हैं.


Dec 23, 2023 19:49 (IST)
सचिन पायलट को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सचिन पायलट को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. सचिन पायलट को कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना है. इससे पहले कांग्रेस की बड़ी नेता कुमारी शैलेजा इस जिम्मेदारी को निभा रही थी. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था.
Advertisement
Dec 23, 2023 17:50 (IST)
उज्जैन में चाईनीज मांझे को किया गया प्रतिबंधित
Madhya Pradesh News: चाइनीज मांझे से हुए गंभीर हादसों को देखते पुलिस प्रशासन अब एक्शन में आ गई है. प्रशासन के इससे बचाव के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. प्रशासन ने चाइनीज मांजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं पुलिस मांझे, पतंग के दुकानों पर तलाशी भी ले रही है.
Dec 23, 2023 17:27 (IST)
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया, वीडियो वायरल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले (Jashpur District) में एक नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया है. इस घटना का वीडियो मीडिया में वायरल हो गया है. बताया जा रहा है इस नाबालिग बच्चे के ऊपर स्टेशनरी का सामान चोरी करने का आरोप है. वायरल वीडियो में नाबालिग बच्चा अपना गलती मान रहा है. पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कर रही है. 
Dec 23, 2023 17:17 (IST)
जशपुर में नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले (Jashpur District) में एक नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधकर मारा पीटा गया है. इस घटना का वीडियो मीडिया में वायरल हो गया है. बताया जा रहा है इस नाबालिग बच्चे के ऊपर स्टेशनरी का सामान चोरी करने का आरोप है. वायरल वीडियो में नाबालिग बच्चा अपना गलती मान रहा है. पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कर रही है. 
Dec 23, 2023 16:20 (IST)
राजनांदगांव में शराब तस्करों के ऊपर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Chhattisgarh News: राजनांदगांव पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले और बेचने वाले आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाने क्षेत्र में 12 प्रकरणों के तहत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे शराब भी जब्त की है. पकड़े गए ज्यादातर आरोपियों के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी और शराब बेचने के मामले जिले के अलग-अलग थाने में दर्ज हैं.
Advertisement
Dec 23, 2023 15:58 (IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जाएंगे दिल्ली
MP News: दिल्ली में दोबारा से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे. वह उज्जैन में समीक्षा और कार्यक्रमों के बाद इंदौर से दिल्ली रवाना होंगे उनके शाम को 7 बजे के करीब दिल्ली पहुंचने की संभावना है. 
Dec 23, 2023 15:51 (IST)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से उज्जैन के लिए हुए रवाना
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं.
Advertisement
Dec 23, 2023 15:46 (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने की शिकायत, भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग
MP News: भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने उनके खिलाफ फैलाई जा रही भ्रामक खबरों के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ नामजद शिकायत की है. विवेक बंटी साहू ने लिखित शिकायत में बताया कि पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान और उनके करीबी बलराम विश्वकर्मा, अंकित त्रिपाठी, अतुल पटेल एवं नीतिराज रघुवंशी उनके खिलाफ भ्रामक खबर फैलाकर उनकी छवि खराब कर रहे हैं.
Dec 23, 2023 12:31 (IST)
भोपाल से अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को कराएगी भगवान के दर्शन
26 जनवरी से फरवरी तक देश भर में 40 स्पेशल ट्रेनें चलेगी. वहीं ये स्पेशल ट्रेनें भोपाल से भी अयोध्या के लिए रवाना होगी. 5 फरवरी को भोपाल से अयोध्या की स्पेशल ट्रेन जाएगी. ये ट्रेन 5 फरवरी को रात 10:30 बजे पहली ट्रेन रवाना होगी, जो 6 फरवरी शाम 5:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी. दरअसल, अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन कराने के लिए रेलवे ने ये फैसला किया है. बता दें कि ये पहली ट्रेन 1584 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना होगी. इस ट्रेन में 22 कोच है, जो पूरी तरह स्लीपर कोच होगी, यानी एक कोच में 72 बर्थ होगी.

Dec 23, 2023 12:13 (IST)
Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: सागर में आपसी रंजिस में चली गोलियां, 2 की मौत, 3 घायल
सागर में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षो में विवाद हुआ. इस विवाद के दौरान फ़ायरिग की गई, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. ये मामला बीना के आगासौद थाना के ग्राम शेखपुर का है. बता दें कि इस विवाद में एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने हमला किया. फिलहाल आगासौद पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
Dec 23, 2023 12:08 (IST)
भोपाल में कोरोना पॉज़िटिव का नया मामला, ट्रैवल हिस्ट्री के साथ लौटी थी महिला
भोपाल में कोविड का एक नया केस मिला  है. ट्रैवल हिस्ट्री के साथ लौटी महिला कोरोना पॉज़िटिव निकली है. वहीं कोरोना के केस को लेकर सरकारी अस्पतालों में तैयारियां की जा रही हैं 
Dec 23, 2023 12:06 (IST)
सीएम मोहन यादव का अधिकारियों के साथ बैठक, इंदौर में आयोजित हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रालय में 25 दिसंबर को इंदौर में आयोजित हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम के संबंध में तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की 

Dec 23, 2023 12:04 (IST)
Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: MP सरकार लेगी दो हजार करोड़ का कर्ज
मध्य प्रदेश की सरकार दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेगी. ये कर्ज 16 साल के टेन्योर पर लिया जाएगा. नयी सरकार बनने के बाद पहली बार कर्ज ली जाएगी. ये रकम 27 दिसंबर को सरकार के खजाने में आएगी. वहीं साल 2039 तक कर्ज की राशि चुकानी होगी. बता दें कि एमपी पर अब क़रीब चार लाख करोड़ का क़र्ज़ हो गया है.
Dec 23, 2023 11:49 (IST)
Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी है. दरअसल, शनिवार की सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री और सचिव की बैठक होगी.  इसके बाद दोपहर 12.30 बजे विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट से वंचित पूर्व विधायकगण के साथ बैठक होगी. फिर दोपहर 2 बजे से प्रदेश मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षगण की बैठक होगी. वहीं  दोपहर 3.30 बजे समस्त जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण की बैठक होगी. 
Dec 23, 2023 11:45 (IST)
Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: चोरी के शक में नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर पूछताछ, वीडियो हुआ वायरल
जशपुर में चोरी के शक में नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर उससे पूछताछ की. बता दें कि अब ये वीडियो  वायरल हुआ है, जिसमें किताब दुकान के संचालक  नाबालिग के हाथ-पैर को बांधकर उससे पूछताछ कर रहा है. ये मामला पत्थलगांव थाने का है. 
Dec 23, 2023 10:19 (IST)
Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: सागर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत
छतरपुर-सागर रोड पर शाहगढ़ के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई. हादसा ट्रक चालक लापरवाही से होना बताया जा रहा है. बता दें कि तीनों बटियागढ़ के किशनगंज से टोरिया से लौट रहे थे.