विज्ञापन
2 years ago

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. बीजेपी (BJP) ने मध्‍य प्रदेश में जहां सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गई है तो वहीं कांग्रेस (Congress) अब तक सिर्फ 10 नाम ही तय कर पाई है. अब मंगलवार, 19 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होना है. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अब जल्द ही बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorm) का दौर जारी है. बीते दिन यानी रविवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर (Anuppur) के पुष्पराजगढ़ (Pushprajgarh) में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है. रात में राजेन्द्रग्राम बसनिहा, धरहरकला, लखोरा नांदपुर, जिलन्द  सहित कई गांवो में बारिश और ओले गिरे. पानी और ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. अनूपपुर के अलावा बैतूल (Betul) और सिवनी (Seoni) में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई, जबकि जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर और सिवनी समेत कई जिलों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. मार्च महीना में ये तीसरी बार है जब मौसम ने अपना रुख बदला है.

जारी किया गया अलर्ट

इधर, ओलावृष्टि और बारिश के बीच मौसम विभाग ने बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि शहडोल, अनुपपुर, सिवनी, जबलपुर में ऑरेंज अलर्ट  जारी किया है. छत्तीसगढ़ में भी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के आसार हैं. मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर, सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा,  बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर, कबीरधाम, बेमतरा और राजनांदगांव में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. 
नाम पर चर्चा

ये भी पढ़े: Kuno National Park: ' गामिनी ' ने पांच नहीं 6 चीतों को दिया था जन्‍म, केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com