Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 8 मार्च 2026 (रविवार) को रंगपंचमी महोत्सव की धूम देखी जा रही है. इंदौर और उज्जैन में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग रंगपंचमी गेर में शामिल हुए हैं. वाटर कैनन से रंग की बौछार और गुलाल से फेंका जा रहा है. इसके अलावा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले की धूम है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए कई क्रिकेट प्रेमियों ने खास तैयारियां की हैं. कहीं बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी तो दोस्तों और परिवार के साथ सामूहिक रूप से टीवी पर मैच का लाइव देखा जाएगा.
रंगपंचमी महोत्सव पर मध्य प्रदेश के इंदौर में ऐतिहासिक गेर निकाली जा रही है. उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में शिरकत करने के बाद प्रदेशवासियों को रंगपंचमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.
यहां पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट्स...
India wins T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 96 रन से जीती
India wins T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने 96 रन से जीत दर्ज कर ली है. न्यूजीलैंड की 19 ओवर में 159 रन बनाकर सिमिट गई. यह टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत है.
India vs New Zealand Final Live Score: टीम इंडिया जीत से सिर्फ एक विकेट दूर
India vs New Zealand Final Live Score: बड़े स्कोर का पीछा कर रही न्यूजीलेंड हार की कगार पर खड़ी है. 152 रन के स्कोर पर टीम ने 9 विकेट विकेट गंवा दिए हैं. 15 बॉल पर टीम को 104 रन की जरूरत है. टीम इंडिया जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है.
India vs New Zealand Final: न्यूजीलेंड ने 83 रन पर पांच विकेट गंवाए
India vs New Zealand Final Live Score: बड़े स्कोर का पीछा कर रही न्यूजीलेंड की पारी लड़खड़ा गई है. वरुण चर्कवर्ती ने अपने पहले की ओवर की पहले बॉल पर ही 51 रन बनाकर खेल रहे टिम सीफर्ट को चलता कर दिया है. टीम का स्कोर 9 ऑवर में 83 रन पर पांच विकेट है.
India vs New Zealand Final Live Score: न्यूजीलेंड को तीसरा झटका
India vs New Zealand Final Live Score: अक्षर पटेल ने पांचवे ओवर में ग्लेन फिलिप्स को चलता कर दिया है. न्यूजीलेंड तीन विकेट खोकर 47 रन पर खेल रही है.
India vs New Zealand Final: न्यूजीलेंड की पारी लड़खड़ाई
India vs New Zealand Final Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा कर रही न्यूजीलेंड शुरुआत में ही लड़खड़ा गई है. टीम ने 32 पर दो विकेट गंवा दिए हैं. चौथे ओवर की पहले बॉल पर ही जसप्रीत बुमराह ने पहली बॉल पर ही रचिन रवींद्र को चलता किया है. इससे पहले तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन एलन को बाहर का रास्ता दिखाया था. न्यूजीलेंड को जीत के लिए 256 रन बनाने है. चार ओवर में न्यूजीलेंड का स्कोर 36 रन है.
India vs New Zealand Final: 20 ओवर में भारत का स्कोर 255
India vs New Zealand Final Live Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया शुरुआत से बढ़त बनाए थी. लेकिन, 16 ओवर में एक के बाद एक लगातर तीन झटके लगने से मैच का रुक बदल गया. हांलाकि, शिवम दुबे ने 20वें ओवर में 24 रन ठोक दिए. भारत का स्कोर 255 पर 5 हैं, न्यूजीलेंड को जीत के लिए 256 रन बनाने होंगे.
भारत का स्कोर 204 रन पर चार विकेट
India vs New Zealand Final Live Score: भारत को 16 ओवर में एक के बाद एक लगातर तीन झटके लगे हैं. 204 रन के स्कोर पर टीम इंडिया के चार खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं. संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ईशान किशन ने 54 रन पर अपना विकेट गंवा दिया है. टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव जीरो रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं. तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं.
India vs New Zealand Final: भारत का स्कोर 14 ऑवर में 191
India vs New Zealand Final Live Score: भारत का स्कोर 14 ऑवर में 191 हो गया है. संजू सैमसन 44 बॉल में 88 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबिक ईशान किशन अर्धशतक के करीब हैं.

India vs New Zealand Final Live Score: अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं. यह भारत के लिए पहला झटका है. भारत का स्कोर आठ ऑवर में 110 रन है.
India vs New Zealand Final: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी का कहर
India vs New Zealand Final Live Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी बल्ले से कहर बरपा रही है. पावर प्ले के 6 ऑवर में टीम इंडिया का स्कोर 92 रन पहुंच गया है. अभिषेक शर्मा ने 18 बॉल 51 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि संजू सैमसन 17 बॉल पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.

कार ने मारी टक्कर, पैदल जा रहे युवक का पैर बुरी तरह कुचला
Women's Day: महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं ने किया रैंप वॉक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्वालियर में एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं ने रैंप वॉक कर मातृत्व का उत्सव मनाया. रतन ज्योति और Apollo Spectra Hospitals के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम का नाम “मातृत्व” रखा गया. कार्यक्रम में सबसे पहले विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सही दिनचर्या, संतुलित खानपान और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के बारे में जानकारी दी. साथ ही यह भी बताया गया कि प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल कैसे करनी चाहिए. इसके बाद कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा रैंप वॉक रहा, जिसमें गर्भवती महिलाओं ने आत्मविश्वास और खुशी के साथ हिस्सा लिया. सभी प्रतिभागियों ने मुस्कुराते हुए रैंप पर अपनी अदाएं बिखेरीं. यह आयोजन महिलाओं को सम्मान देने और मातृत्व के इस खूबसूरत दौर को सेलिब्रेट करने के उद्देश्य से किया गया.
T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी चुनी
T20 World Cup Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम सेमीफाइनल मैंच इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका को सेमी फाइनल में रौंद कर फाइनल का सफर तय किया है. फाइनल मैच में भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. मतलब कि फाइनल मैच में एक बार फिर अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरते हुए दिखाई देंगे.
रायसेन में चार पलटी खाते हुए खाई में गिरी कार
रायसेन जिले में भोपाल–जबलपुर एनएच-45 पर ग्राम भौड़िया के पास रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. उज्जैन से सतना जा रही एक होंडा कार अचानक अनियंत्रित होकर चार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी. कार में तीन लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घायलों को कार से बाहर निकाला गया. तीनों को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

ग्वालियर के बड़े लकड़ी व्यापारी के घर में लगी आग, आर्मी और एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड पहुंची
ग्वालियर के दौलतगंज इलाके में स्थित बालाबाई के बाजार क्षेत्र में लकड़ी के बड़े व्यापारी कुंजविहारी के घर में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अभी तक पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि कई लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. हालात को देखते हुए आर्मी और एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है.

Mahatari Vandana Yojana 25th Installment: महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी
Mahatari Vandana Yojana 25th Installment: सीएम विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 कार्यक्रम में 69 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में योजना की 25वीं किस्त ट्रांसफर की. इससे पहले, उन्होंने फरवरी में 24वीं किस्त के रूप में 641 करोड़ 34 लाख रुपए ट्रासंफर किए थे. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

दिग्विजय बोले- किसानों के साथ लंबे समय से भेदभाव हो रहा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रंगपंचमी के दिन सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता कर किसानों के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लंबे समय से भेदभाव हो रहा है, केंद्र से लंबे वक्त से अनुरोध किया है, फिर राज्य में जो धान उगाते है उसको APEDA GI टैग नहीं दिया जा रहा है. यहां बासमती चावल उगाया जाता था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तीन गुना कीमत है. उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि सरकार 1 लाख किसान, जो 27 लाख मीट्रिक टन बासमती चावल उगाते हैं उसे GI टैग नहीं दिलवा पा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपटीशन है, पाकिस्तान ने 3 से बढ़ाकर 48 जिलों को GI टैग दिलवा दिया है.
राजनीति को अलविदा नहीं कहेंगे दिग्विजय सिंह
वहीं, दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा नहीं जाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी से अनुरोध किया है कि तीसरी बार मैं राज्यसभा नहीं जाना चाहता हूं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे अभी राजनीति को अलविदा नहीं कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यसभा नहीं जाने का यह मतलब नहीं कि मैं कांग्रेस के लिए काम नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा एमपी में सक्रिय रहा हूं, पार्टी के लिए आखिरी सांस करता रहूंगा.

Ratmal Fire: रतलाम में पाइप गोडाउन में लगी भीषण आग
रतलाम के नयागांव क्षेत्र में टैंकर रोड स्थित एक प्लास्टिक पाइप गोडाउन में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगते ही गोडाउन से घना धुआं उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. बताया जा रहा है कि गोडाउन में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पाइप और अन्य सामान रखा था, जिससे आग तेजी से फैल गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि गोडाउन में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Bee Attack on People in Balrampur: मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर बोला हमला
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 8 लोग घायल हो गए. घायलों में पंचायत सचिव समेत कांग्रेस नेता भी बताए जा रहे हैं. सभी को रामानुजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. रामानुजगंज के अटल चौक के पास मौके पर मधुमक्खियां के हमले से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने नगरीय प्रशासन से पेड़ से मधुमक्खी का छत्ता हटाने की है.
Bolero Dragged Boys to Death: 'मप्र शासन' लिखी बोलेरो ने 70 फीट तक घसीटा, सड़क किनारे खड़े 2 बच्चों की मौत
Sehore Road Accident: सीहोर जिला मुख्यालय के शुगर फैक्ट्री चौराहे पर शनिवार देर रात 'मप्र शासन' लिखी बोलेरो ने जमकर कहर बरपाया. तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े चार युवाओं को जोरदार टक्कर मार दी और फिर उन्हें करीब 70 फीट तक घसीटते हुए ले गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Chhattisgarh Hindi News: प्रेमिका को रंग लगाने पर दो युवकों की हत्या
Double Murder in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर खुशियां मातम में बदल गई. नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव में दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी. यह गांव बस्तर सांसद का भी है. बताया जा रहा है कि गांव में पारंपरिक रूप से होली दहन का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Madhya Pradesh Hindi News: छात्रा के अपहरण और गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Gwalior Girl Kidnap and Gang Rape: ग्वालियर के डबरा में एक 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना 19 फरवरी की है, जिसका खुलासा पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद होली पर हुआ. डबरा देहात थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.
पुलिस के अनुसार, डबरा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 10 फरवरी को अपनी बुआ के घर गई थी. 19 फरवरी की रात करीब 8 बजे जब वह पास ही में टिक्की खाने गई, तभी ई-रिक्शा सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन बैठा लिया. रास्ते में उन्होंने अपने एक और साथी को साथ लिया और युवती को अरु तिराहा स्थित एक कॉलेज परिसर में ले गए. वहां तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया.
CG News in Hindi: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Husband Killed Wife in Jashpur: छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के पुटली गांव में चरित्र शंका (Character Doubt) को लेकर पति ने अपनी ही पत्नी की लोहे के धारदार हथियार (दौली) से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को प्रार्थी जूलियस तिर्की (45) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हत्या के बाद उसी रात उसका बड़ा भाई जेरोम तिर्की (56) उसके घर आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53) की हत्या कर दी है.
सूचना मिलने पर जूलियस अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंचा, जहां देखा कि अलकिसलिया तिर्की बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. उसके गले पर धारदार हथियार से गहरा घाव था और खून बह रहा था. पूछताछ में आरोपी जेरोम तिर्की ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था.
Firing n Gwalior: झगडे में फायरिंग कर पिता-पुत्र को घायल करने वाले BSF जवान को पुलिस ने दबोचा
Madhya Pradesh Hindi News: ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने पड़ोसी को गोली मार दी. हमला मारपीट और फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था. घटना शुक्रवार की रात की है. वारदात थाटीपुर थाना क्षेत्र के बजरिया बस्ती में हुई थी, फायरिंग करने वाले फरार हो गए. थाने के नजदीक हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने बीएसएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है.
Madhya Pradesh Hindi News: नकली मावा, दूध, पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, धमाके के बाद खुली पोल
Factory of Fake Dairy Products: शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील में एक मकान में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री पिछले 6 महीना से नकली दूध मावा और पनीर जैसे दूध उत्पाद तैयार कर लोगों की जिंदगी के साथ खेल रही थी. इसकी पोल तब खुली जब अचानक शनिवार को गैस रिसाब के चलते विस्फोट हुआ. धमाके की आवाज सुनकर और धुआं उठता देख तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने दमकल भिजवा दी.
स्टाफ के साथ खुद भी मौके पर पहुंचे तो पूरा मंजर देखकर खुद हैरान रह गए. बिना अनुमति व लाइसेंस के किराये के मकान में चल रही इस फैक्ट्री में नकली मावा, पनीर, घी व दूध बनाया जा रहा था. मौके से एक क्विंटल फफूंद लगा सड़ा खोआ, 50 किलो तैयार मावा, 1 क्विंटल सिंथेटिक दूध, 15 किलो घी, रिफाइंड तेल और डिटर्जेंट पाउडर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है.
Madhya Pradesh Hindi News: स्कॉर्पियो चालक की दबंगई, साइड मिरर टूटने पर मरीज के साथ एंबुलेंस को सड़क पर घंटों खड़ा किया
Mauganj Ambulance and Scorpio Car Incident: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में दबंगई का अजीब मामला सामने आया है. स्कॉर्पियो कार का साइड मिरर टूटने पर मरीज को लेकर जा रहे एंबुलेंस चालक को भारी पड़ गया. उसने तुरंत एंबुलेंस को रोक लिया और सड़क पर ही खड़ा करा लिया. एंबुलेंस में गंभीर हालत में घायलों को हनुमना से रीवा के लिए रेफर किया गया था. जब एंबुलेंस ढाबा गौतमान स्थित जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास पहुंची तो एंबुलेंस से स्कॉर्पियो का शीशा टूट गया. एंबुलेंस को काफी देर तक खड़ा किया गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाया और एंबुलेंस को अस्पताल के लिए रवाना किया.
छत्तीसगढ़: दुष्कर्म पीड़िता और परिवार का गांव से 12 वर्ष तक के लिए बहिष्कार का फरमान
Chhattisgarh Rape Victim Boycott: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के बजाय गांव के सरपंच ने 12 साल के लिए समाज से बहिष्कृत करने का फरमान सुनाया. पीड़िता और उसके परिवार ने इस मामले की शिकायत SDOP से की है. साथ ही न्याय की गुहार लगाई है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
इंदौर और उज्जैन में रंगपंचमी गेर की धूम
Indore-Ujjain Rangpanchami Ger: मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में परंपरागत रंगपंचमी गेर का उत्सव का धूमधाम से मनाया जा रहा है. उज्जैन के गेर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए हैं. वॉटर कैनन से गुलाल भी लोगों पर डाला जा रहा है. सामाजिक समरसता का प्रतीक गेर का यह 76वां साल है, जहां लोग डीजे पर देशभक्ति की धुन पर भी झूम रहे हैं. लाखों की संख्या में मौजूद लोगों पर पानी की बौछारें फेंकी जा रही हैं और लोग गेर का आनंद उठा रहे हैं.
इंदौर में 500 के करीब CCTV और 12 से ज्यादा ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है. 2000 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं, 80 से ज्यादा क्राइम ब्रांच के लोग सिविल ड्रेस में मौजूद हैं. ऐतिहासिक गेर में के बारे में जानने के लिए क्लिक करें
MP News in Hindi: सीएम मोहन यादव ने गेर में किया शस्त्र संचालन
Ujjain Rang Panchami Ger: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने रविवार को महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत रंगपंचमी गेर में ध्वजा पूजन किया और अखाड़े के शस्त्रों का भी पूजन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव अलग ही अवतार में नजर आए. उन्होंने रंगपंचमी महोत्सव के दौरान शस्त्र का संचालन और प्रदर्शन किया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Madhya Pradesh Hindi News: खदान में कार गिरने से एक की मौत, दो घायल
Car Accident in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कार अवैध खदान में गिर (Car Fell into Mine) गई. इससे एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. हादसा अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के क्षेत्र के अरहेड़ी गांव में हुआ है. हादसे के दौरान कार तेज रफ्तार में बताई जा रही है.
जिस खदान में कार गिरी, वहां पानी भरा हुआ था. इस वजह से कार सवार शख्स बच नहीं पाया और जान चली गई. वहीं, घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है.
Madhya Pradesh Hindi New: रायसेन किले से तोप चलाकर ईरान के समर्थन में लगाए नारे
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित ऐतिहासिक किले (Raisen Fort) से रमजान माह में तोप चलाए जाने की परंपरा नबाबी शासन काल से जारी है. अब इसी तोप के साथ रील बनाकर ईरान का समर्थन करने का मामला अब देशभर में तूल पकड़ रहा है. दानिश स्टार नाम के युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है. इसमें कहा है जा रहा है कि हिंदुस्तान का मुसलमान ईरान के साथ देने जा रहे है.
वीडियो वायरल होने के बाद मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने इस पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन तहसीलदार भरत मांडरे ने पुलिस को जांच के निर्देश पुलिस को दिए हैं. इससे ऐतिहासिक धरोहर के दुरुपयोग और सांप्रदायिक संवेदनशीलता पर उचित कार्रवाई की जा सके.
Child Body Found: उज्जैन में पानी के टैंक में मिली बच्चे की लाश
Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक 7 साल के बच्चे की पानी के टैंकर में लाश (Child Body Found in Water Tank) मिली है. मामले में मृतक के पिता ने अपनी पत्नी और एएसआई पर मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Madhya Pradesh Hindi News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की कार की जोरदार टक्कर
Sagar BJP District Vice President Yash Agarwal Car Accident: सागर शहर के सिविल लाइन चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. बीच चौराहे पर दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई. इस कार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल सवार थे. हालांकि वो बाल-बाल बच गए. हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक कार पलट गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Ind vs NZ T20 World Cup 2026: जीत के लिए उज्जैन में मिर्ची यज्ञ, अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला
India vs New Zealand Final: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल (T20 World Cup Final 2026) मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. इसी के चलते भारतीय टीम की जीत के लिए शनिवार रात से प्रसिद्ध मां बगुलामुखी धाम में मिर्ची यज्ञ (Chilli Yagya at Maa Baglamukhi Dham) किया गया, जहां टीम इंडिया की जीत की कामना की गई. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
CG News in Hindi: छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन
Chhattisgarh Former DGP Vishwaranjan Passes Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया. उन्होंने पटना में बीती रात अंतिम सांस ली. कार्डियक समस्या के बाद पिछले महीने में पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज चल रहा था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Women’s Day 2026: 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?
International Women's Day History and Theme: दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) हर साल 8 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है. यह पिछले लगभग एक सदी से मनाया जा रहा है. इस खास दिन को दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों, समानता और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है. ऐसे में आज जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत कहां से और कब हुई. साथ ही ये भी जानेंगे कि साल 2026 में थीम क्या है? क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Madhya Pradesh Hindi News: मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 14 मार्च तक बंद
Ma Sharda Devi Temple Ropeway Closed: चैत्र नवरात्र पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संचालित मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर का दामोदर रोपवे इन दिनों मेंटिनेंस कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. रोपवे प्रबंधन के अनुसार 14 मार्च तक रोपवे सेवा पूरी तरह बंद रहेगी. इस अवधि में यात्रियों की सुरक्षा और मशीनरी के रखरखाव के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
7 साल तक कैंसर से लड़े, अब जीती UPSC की जंग
यूपीएससी परीक्षा 2025 का रिजल्ट (UPSC Exam 2025 Result) जारी कर दिया गया है. यूपीएससी परीक्षा में छत्तीसगढ़ के महासमुंद के संजय डेहरिया (Sanjay Dahria) ने 946 रैंक हासिल की है. संजय की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो छोटी छोटी परेशानी में डिप्रेशन में आ जाते है... संजय डेहरिया चार बार कैंसर से जंग जीतकर यूपीएससी क्लियर किया. संजय ने साबित किया कि उड़ान पंखों से नहीं, हौसलों से होती है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
MP News in Hindi: खंडवा में 90 साल की वृद्धा से गैंगरेप, चार नकाबपोशों ने दिया अंजाम
Old Woman Gang Raped in Khandwa: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक 90 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है. इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. खंडवा जिले के पुनासा थाना क्षेत्र में एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ चार नकाबपोश आरोपियों ने गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद आरोपी वृद्ध महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. वृद्धा का इलाज खंडवा के जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले को लेकर खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की धर–पकड़ के लिए पुलिस टीम बना दी है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे. आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है.
Chhattisgarh Hindi News: जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग
Fire in Footwear Shop in Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दुकान में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. थानखमरिया नगर पंचायत के जय स्तंभ चौक के पास जूते चप्पल की दुकान में आग लगी थी. इसके चलते 10 लाख रुपये से अधिक के जूते-चप्पल के साथ फर्नीचर जल गया. देर रात लगी आग फायर ब्रिगेड व आम लोगों की मदद से आग पर आग पर काबू पाया गया. फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है.
Madhya Pradesh Hindi News: पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
Poha Factory Fire in Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित एक पोहा फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई. आग संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी है. सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन घटना में लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया. बता दें कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे फैक्ट्री से आग की लपटें उठी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया.
Madhya Pradesh Hindi News: बाबा महाकाल को केसरयुक्त जल चढ़ाकर रंग पंचमी पर्व शुरू किया
Rangpanchami in Mahakal Mandir Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में अन्य पर्व की तरह रंगपंचमी की शुरुआत भी विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से हुई. यहां रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को एक लोटा केसरयुक्त जल चढ़ाया. खास बात यह रही कि दो वर्ष पहले हुई आगजनी के कारण भक्त बारीकी से चेक के बाद ही मंदिर में प्रवेश कर सके. बता दें कि उज्जैन में किसी भी पर्व की शुरुआत बाबा महाकाल के आंगन से होती हैं. यही वजह है कि रविवार को रंगपंचमी सुबह चार बजे प्रतिदिन की तरह मंदिर के पट खोलकर पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया. उनका दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर प्रथम घंटा बजाते हुए 'हरि ओम' का जल अर्पित किया. इसके बाद भस्म आरती में बाबा को एक लोटा हर्बल रंग अर्पित किया. यह देख भक्तों ने पूरा बाबा महाकाल के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर गूंज उठा.
Madhya Pradesh Hindi News: अशोकनगर के प्राचीन करीला धाम आएंगे सीएम डॉ मोहन यादव
Ashoknagar Hindi News: अशोक नगर जिले के प्राचीन करीला धाम में रंग पंचमी के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) रविवार को माता जानकी के दर्शन करने पहुंचेंगे. वे दोपहर 2:15 बजे करीला मेले में शामिल होंगे और माता जानकी के दरबार में पहुंचकर क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे. इसके बाद, वे दोपहर 3:50 मिनट पर ईसागढ़ तहसील के ग्राम महुआन में पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. करीला धाम में रंग पंचमी के मौके पर लगने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. यह आयोजन राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हो रहा है, जो 8 मार्च को है.
MP News in Hindi: कान्हा में बढ़ा बारहसिंघा का कुनबा
Barasingha in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जंगलों से एक बेहद अच्छी और उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है. कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park) में संरक्षण के प्रयासों से दुर्लभ प्रजाति के बारहसिंघा (Deer) की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. कभी विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके दुनिया के दुर्लभ प्रजाति के बारासिंघा की संख्या अब तेजी से बढ़ रही है. खास बात यह है कि प्रदेश का राज्य पशु बारासिंघा अब सिर्फ कान्हा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे अन्य टाइगर रिजर्व में भी बसाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के एक समय ऐसा भी था जब दुनिया भर में इनकी संख्या घटकर महज 60 रह गई थी और ये सिर्फ कान्हा के जंगलों में ही पाए जाते थे. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Madhya Pradesh Hindi News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट
Chhatrpur Family Clash: छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के मलका गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. रात से शुरू हुआ विवाद सुबह करीब 7 बजे दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से हमला और पथराव किया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मलका गांव के सरपंच प्रेमचंद अहिरवार और दूसरे पक्ष के बीच पहले से राजनीतिक रंजिश भी थी, जिसके चलते मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. एक पक्ष के प्रेमचंद अहिरवार, भागीरथ, राजकुमार, राहुल, शीला और आरती सहित अन्य लोगों पर मारपीट के आरोप लगे हैं. वहीं, दूसरे पक्ष में तुलाराम अहिरवार, रामदास, हरिराम, रवि, रंजीत, राजकुमार, विजय और सौरभ सहित कई लोग घायल हुए हैं.
MP Hindi News: ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पद का अपमान किया- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) के पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने जो अमर्यादित व्यवहार किया है, वह निंदनीय है. सीएम डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च और प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और ऐसे समय में जब राष्ट्रपति उनके राज्य के दौरे पर हैं, तब उनको राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्तित्व की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे हालात बनाना, जिसमें दुनिया में हमारे राष्ट्रपति के पद का अपमान होता हो, यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता. मैं इसकी कटु शब्दों में निंदा करता है. आश्चर्य की बात यह है कि इसको हल्की राजनीति का हिस्सा बनाते हुए स्थानीय और दलीय राजनीति में घसीटने का कृत्य भी हुआ है जो घृणित मानसिकता का उदाहरण है. मैं इसकी निंदा करता हूं. इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को माफी माँगना चाहिए.
Madhya Pradesh Hindi News: कोयले से भरी मालगाड़ी के 5 डिब्बे हुए डिरेल, अप- डाउन ट्रेन प्रभावित
Coal Goods Train Derail in Katni: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कोयले से भरी मालगाड़ी के 5 डिब्बे अचानक से डिरेल हो जाने से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है और सुधार कार्य जारी है. यह मालगाड़ी छत्तीसगढ़ से बड़ोदरा ज़ोन के लिए जा रही थी, तभी कटनी के आउटर में ट्रेन के 5 डिब्बे डिरेल हो गए. इस दौरान अप और डाउन ट्रेनों का संचालन बंद हो गया. जबलपुर की रेलवे की टीम भी मौके पर पहुँच गई है और तेजी से सुधार कार्य में जुटी है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश का मौसम
MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. आईएमडी (IMD) के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी हुई है. राज्य में दोपहर को अब कड़ाके की धूप निकलने लगी है और दिन में पारा तेजी से बढ़ रहा है. मार्च में ही मई-जून वाली तपिश का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च तक तापमान पश्चिम एमपी के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. बता दें कि नर्मदापुरम जिले में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया.