विज्ञापन

कटनी रेल ट्रैक पर कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे उतरे, अप-डाउन ट्रेन हुई प्रभावित, सुधार कार्य जारी

Indian Railways: मालगाड़ी छत्तीसगढ़ से बड़ोदरा ज़ोन के लिए जा रही थी तभी कटनी के आउटर में ट्रेन के 5 डिब्बे डिटेल हो गए है. कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण इस व्यस्त रेल मार्ग पर परिचालन बाधित हो गया.

कटनी रेल ट्रैक पर कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे उतरे, अप-डाउन ट्रेन हुई प्रभावित, सुधार कार्य जारी

Katni Train Accident: मध्य प्रदेश के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह घटना कटनी के एनकेजे न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र के गायत्री नगर आउटर के पास हुई. इससे रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है और सुधार कार्य जारी है. इस दौरान अप और डाउन ट्रेनो का संचालन बंद हो गया है. जबलपुर की रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और तेजी से सुधार कार्य में जुटी है.

पटरी से उतर गए मालगाड़ी के 5 डिब्बे

यह मालगाड़ी छत्तीसगढ़ से बड़ोदरा ज़ोन के लिए जा रही थी तभी कटनी के आउटर में ट्रेन के 5 डिब्बे डिटेल हो गए है. कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण इस व्यस्त रेल मार्ग पर परिचालन बाधित हो गया. इसके चलते इस मार्ग से चलने वाली एक यात्री ट्रेन को रद्द किया है और चार के रूट में बदलाव किया गया है. हालांकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

रेलवे के एरिया मैनेजर ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बड़ोदरा की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी बाबा घाट स्थित ए केबिन के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरकर गए. मौके पर रेलवे की तकनीकी टीम और अधिकारी पहुंचकर राहत व मरम्मत कार्य में जुट गए हैं. इस हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइन की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है.

ये भी पढ़ें: 7 साल तक कैंसर से लड़े, अब जीती UPSC की जंग, 4 वर्षों की मेहनत से हासिल की 946वीं रैंक, ऐसी है संजय डहरिया की कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close