विज्ञापन

Sagar Road Accident: भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की कार की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे; चालक गंभीर रूप से घायल

Sagar Road Accident: सागर के सिविल लाइन चौराहे पर शनिवार देर रात स्कॉर्पियो और कार की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज हुई कि स्कॉर्पियो पलट गई. दुर्घटना में ड्राइवर घायल हो गया.

Sagar Road Accident: भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की कार की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे; चालक गंभीर रूप से घायल

Sagar BJP District Vice President Yash Agarwal Car Accident: सागर शहर के सिविल लाइन चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. बीच चौराहे पर दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई. इस कार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल सवार थे. हालांकि वो बाल-बाल बच गए. हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक कार पलट गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की कार की जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दोनों कारें तेज रफ्तार में सिविल लाइन चौराहे की ओर आ रही थीं. चौराहे के बीच पहुंचते ही दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार पलट गई और सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई. हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

घायलों को भेजा गया अस्पताल

बताया जा रहा है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल सुरक्षित हैं, लेकिन उनके वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया. इसके बाद कुछ समय के लिए बाधित हुआ यातायात फिर से सामान्य किया गया. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई.

Latest and Breaking News on NDTV

थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी. मामले को संज्ञान में लेकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि उनकी कार को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. अग्रवाल के अनुसार, दूसरी कार का चालक नशे में प्रतीत हो रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: Women's Day 2026: 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इतिहास और थीम?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close