विज्ञापन

मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 14 मार्च तक बंद: ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर रोक, एडवांस टिकट बुक करने वालों को मिलेगा रिफंड

Maihar Maa Sharda Devi Temple: प्रबंधन के मुताबिक, 5 मार्च से 15 मार्च के बीच कुल 18 टिकट धारकों द्वारा 77 यात्रियों के लिए एडवांस ऑनलाइन टिकट बुक किए गए थे. इनमें से अब तक 8 टिकट धारकों के 33 यात्रियों का रिफंड पूरा कर दिया गया है.

मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 14 मार्च तक बंद: ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर रोक, एडवांस टिकट बुक करने वालों को मिलेगा रिफंड

Ma Sharda Devi Temple ropeway Closed: चैत्र नवरात्र पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संचालित मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर का दामोदर रोपवे इन दिनों मेंटिनेंस कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. रोपवे प्रबंधन के अनुसार 14 मार्च तक रोपवे सेवा पूरी तरह बंद रहेगी. इस अवधि में यात्रियों की सुरक्षा और मशीनरी के रखरखाव के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है.

ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर रोक

रोपवे बंद होने के साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई थी. हालांकि इससे पहले कई श्रद्धालुओं ने एडवांस में ऑनलाइन टिकट बुक कर लिए थे. ऐसे यात्री अब मैहर पहुंचने के बाद रिफंड की मांग कर रहे हैं. रोपवे प्रबंधन का कहना है कि रोपवे बंद होने की सूचना जारी होने से पहले कई यात्रियों ने लगभग एक सप्ताह पहले ही टिकट बुक कर लिए थे.

77 यात्रियों ने किया था एडवांस टिकट बुक

प्रबंधन के मुताबिक, 5 मार्च से 15 मार्च के बीच कुल 18 टिकट धारकों द्वारा 77 यात्रियों के लिए एडवांस ऑनलाइन टिकट बुक किए गए थे. इनमें से अब तक 8 टिकट धारकों के 33 यात्रियों का रिफंड पूरा कर दिया गया है. वहीं 5 टिकट धारकों के 30 यात्रियों का रिफंड अभी लंबित है, क्योंकि प्रबंधन को उनके बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी का इंतजार है.

इसके अलावा 5 अन्य टिकट धारकों से संपर्क नहीं हो पाया है, क्योंकि उन्होंने प्रबंधन की कॉल का जवाब नहीं दिया. रोपवे प्रबंधन का कहना है कि इन यात्रियों से दिन में दो बार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

रिफंड की प्रक्रिया शुरू

प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि जिन श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन टिकट बुक किए हैं, वो संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपनी टिकट कैंसिल कर दें. टिकट कैंसिल होते ही रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. रोपवे प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित अवधि के अंत तक सभी लंबित रिफंड पूरे कर दिए जाएंगे, बशर्ते यात्रियों द्वारा समय पर बैंकिंग विवरण उपलब्ध करा दिया जाए. यात्रियों को किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए ईमेल और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.

ये भी पढ़ें: 7 साल तक कैंसर से लड़े, अब जीती UPSC की जंग, 4 वर्षों की मेहनत से हासिल की 946वीं रैंक, ऐसी है संजय डहरिया की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com