3 years ago

मध्य प्रदेश में इन दिनों राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आगे बढ़ रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा को लेकर 3: 30 बजे उज्जैन पहुंचें. जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे और गर्भ गृह में जाकर बाबा की पूजा की. इस दौरान राहुल के साथ पूर्व CM कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान महाकाल मंदिर में भी 'मोदी मोदी' के नारे सुनने को मिले. तो वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भक्ति को देख पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने करारा तंज कसा है.  शिवराज ने राहुल के महाकाल दर्शन को बगुला भक्ति करार दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन करें उनके बाहर जाने के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने जहां 'मोदी मोदी' के नारे लगाए. वहीं कांग्रेस समर्थकों ने 'राहुल-राहुल' के नारे लगाए. 

कांग्रेस की यात्रा में गूंजे 'मोदी-मोदी' के नारे

इससे पहले मंगलवार को यह यात्रा शाजापुर (Bharat Jodo Nyay Yatra in Shajapur) पहुंची जहां एक बड़ा ही रोचक दृश्य देखने को मिला. इस जिले से जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजर रही थी तब राहुल गांधी के सामने मोदी-मोदी के नारे लगने लगे. ये नारे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े लोगों ने लगाए. यहां भाजपाईयों ने न केवल नारेबाजी की बल्कि राहुल गांधी को दिए आलू भी दिए. वहीं राहुल गांधी ने नारे लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं मुलाकात की और मोहब्बत की दुकान खोलते हुए उनको थैंक यू बोला.

अग्निवीर पर राहुल ने सरकार को घेरा

शाजापुर में राहुल गांधी ने कहा कि देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी. यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था. अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है. कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन 3 साल भटकने के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई. अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं. आखिर इन 1.5 लाख युवाओं की क्या गलती थी?

किसानों को लेकर कही ये बड़ी बात 

राहुल गांधी ने शाजापुर में किसानों की बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार आते ही हम किसानों को MSP की गारंटी देंगे. वहीं मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने कहा है कि देश में OBC, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 90% लोग हैं. आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में एक भी OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा. ये सामाजिक अन्याय है, जो देश की लगभग हर संस्था में हो रहा है.

ये भी पढ़ें :- PM मोदी 10 मार्च को मध्यप्रदेश के सबसे बड़े एयर टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, जानिए कैसे हो रही है तैयारी

यह भी पढ़ें : Korba Lok Sabha: राज्यसभा सांसद को लोकसभा का टिकट देकर BJP ने बनाया हॉट सीट, कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव!

Mar 05, 2024 23:36 (IST)

MP-CG Live News Update: शिव नवरात्रि के छठे दिन बाबा महाकाल ने दिए मनमहेश रूप में दर्शन, अद्भुत श्रृंगार देख मोहित हुए मोहित

Mar 05, 2024 22:39 (IST)

MP-CG Live News Update: अपने जन्मदिन पर विदिशा के गणेश मंदिर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, हाथों से कन्या पूजन कर कराया भोजन

Advertisement
Mar 05, 2024 21:59 (IST)

MP-CG Live News Update: खंडवा में किसानों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनावी वादे याद दिलाते हुए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Mar 05, 2024 21:10 (IST)

MP-CG Live News Update: पढ़ाई-लिखाई हुई भूली बिसरी बात! सूरजपुर में स्कूली बच्चे उठा रहे ईंट-पत्थर

Mar 05, 2024 20:41 (IST)

MP-CG Live News Update: बलौदा बाजार में दर्दनाक हादसा, टक्कर में बाईक सवार जीजा और साले की मौत

Mar 05, 2024 19:18 (IST)

MP-CG Live News Update: रायगढ़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की 8 बाइक के साथ बाइक चोर और 2 खरीदार चढ़े हत्थे

Advertisement
Mar 05, 2024 18:05 (IST)

MP-CG Live News Update: छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका! पार्टी के 7 पार्षदों ने थामा BJP का दामन

Mar 05, 2024 17:26 (IST)

MP-CG Live News Update: रायगढ़ में ममता सरकार के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल, संदेशखाली मामले में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Mar 05, 2024 16:30 (IST)

MP-CG Live News Update: राहुल गांधी ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन, बाहर जाते समय फिर उठे 'मोदी-मोदी' के नारे

Mar 05, 2024 16:12 (IST)

MP-CG Live News Update: उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल गांधी के महाकाल दर्शन पर शिवराज बोले- ये बगुला भक्ति

Mar 05, 2024 13:36 (IST)

Pragya Singh Thakur: सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने छात्रों के साथ शराब की दुकान पर बोला धावा

Mar 05, 2024 12:48 (IST)

Balauda bazar News: 11 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Mar 05, 2024 12:44 (IST)

Rajim Kumbh: राजिम मेला ड्यूटी से लापता नगर सैनिक की लाश मिली

Mar 05, 2024 12:12 (IST)

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: सीएम डा. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Mar 05, 2024 11:53 (IST)

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे

Mar 05, 2024 11:48 (IST)

Sagar News: इसरो के वैज्ञानिक प्रियांशु मिश्रा के घर में चोरी

Mar 05, 2024 11:41 (IST)

Maihar News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर पैदल यात्रा कर रहे युवक के साथ पुलिसकर्मियों ने को मारपीट

Mar 05, 2024 11:37 (IST)

Shivraj Singh Chouhan: 64 साल के हो गए शिवराज सिंह चौहान