विज्ञापन
3 years ago

Lok Sabha Election 2024: भाजपा की ओर से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस (Congress) पर भी प्रत्याशियों के ऐलान का दबाव बढ़ गया है. लिहाजा, कांग्रेस भी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा की तैयारियों में जुट गई है. इस संबंध में सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. माना जा रहा है कि इस दौरान छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जाएगा. माना जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी नामों को फाइनल कर सीटवार नामों के पैनल की सूची सीईसी को भेजेगी. स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल की अध्यक्षता में पूर्व CM भूपेश बघेल (Nhupesh Baghel), नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत (Charandas Mahant), प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट (Sachin Pilot), पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) बैठक में शामिल होंगे. वहीं, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मुख्यमंत्री मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) सुबह 10:30 बजे मंत्रालय में अपने कैबिनेट बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Election: बड़ी भविष्यवाणी, 'चुनाव के नतीजे 1977 के आपातकाल के बाद आए नतीजों के समान होंगे'

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: भीषण ओलावृष्टि से आधा दर्जन से ज्यादा मोर की मौत, फसल बर्बाद होने से किसानों की भी बढ़ी चिंता

पूरी स्टोरी पढ़ें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com