विज्ञापन
3 years ago

MP-CG Live News: चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे से संपत्ति से जुड़ी बातें सामने आई है. जिसके तहत पता चला है कि, 90 प्रतिश विधायकों की 5 साल में खूब कमाई हुई है. हलफनामें के मुताबिक, 180 विधायकों ने 2018 से 2023 तक अपनी संपत्ति में बढ़ोतरी दिखाई है. जबकि 12 विधायकों ने अपनी संपत्ति में गिरावट दिखाई है.

एक विधायक की संपत्ति में करीब 2000 प्रतिशत की बढ़ोतरी

चुनावी हलफनामे से एक विधायक की संपत्ति में चौकानें वाला खुलासा भी हुआ है. माननीय की संपत्ति में करीब 2000 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखी है. दरअसल, मनावर  (ST) सीट से कांग्रेस के एमएलए डॉ. हीरालाल अलावा की संपत्ति में 1982 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यानी विधायकों की संपत्ति में बढ़ोतरी के मामले में कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा सूची में पहले स्थान पर हैं. वहीं, कांग्रेस के ही विधायक बैजनाथ कुशवाहा की संपत्ति में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. उनकी संपत्ति में 64 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है.

मध्य प्रदेश के मौसम में आ सकता है बदलाव, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com