Viksit Bharat Viksit Madhya Pradesh: विकसित भारत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री देश के कई राज्यों को बड़ी सौगातें दे रहे हैं. गुरुवार शाम को PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश को 17 हज़ार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी. इसके बाद PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि BJP की डबल इंजन सरकार ऐसे ही डबल स्पीड से विकास कर रही है. ये परियोजनाएं लोगों के जीवन का आसान बनाएगी. यहां निवेश की नई संभावनाएं खुल रही है आप सभी को बहुत-बहुत बधाई !
❝अब की बार 400 पार❞
आज चारों तरफ़ एक ही बात सुनाई देती है अबकी बार 400 पार.......ऐसा पहली बार हुआ है कि जनता ने ख़ुद अपनी प्रिय सरकार की वापसी के लिए ऐसा नारा बुलंद किया है. ये नारा BJP ने नहीं बल्कि देश की जनता जनार्दन का दिया हुआ है. साथियों हमारे लिए यह सिर्फ़ तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य ऐसा नहीं है. हम तीसरी बार देश को बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए चुनाव में उतार रहे हैं. हमारे लिए सरकार बनाना अंतिम लक्ष्य नहीं है हमारे लिए सरकार बनाना देश बनाने का माध्यम है.
❝भारत तभी विकसित होगा जब राज्य विकसित होंगे. आज इस संकल्प यात्रा से MP जुड़ रहा है. आप सभी का अभिनंदन है. कल से ही उज्जैन में विक्रमोत्सव शुरू होने वाला है. ये हमारी गौरवशाली विरासत और हमारे वर्तमान के विकास का उत्सव है. हमारी सरकार विरासत और विकास को कैसे एक साथ आगे लेकर चलती है इसका प्रमाण उज्जैन में लगी घड़ी भी है. आज MP की सभी लोकसभा सीटों को एक साथ 17,000 करोड़ के विकास परियोजनाओं एक साथ मिलेंगी. ❞ - PM मोदी
CM यादव ने कही ये बात
जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत राज्यपाल मंगू भाई लाइव प्रसारण में जुड़ने के लिए भोपाल पहुंचें. इस दौरान CM यादव ने अपने संबोधन में कहा कि PM मोदी के माध्यम से मध्यप्रदेश को कृषि, सिंचाई से लेकर विकास तक की कई सौगातें मिलीं हैं. आज PM मोदी की मौजूदगी में बिजली, पानी, सड़क बायपास से लेकर कई ग्रामीण विकास के नवाचार MP को मिलेंगे. आज मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों को भी कई सौगातें मिलेंगी महाकाल लोक के साथ हमने धार्मिक पर्यटन के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन को बढ़ाने का भी काम किया है. 2000 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन दुनिया ने देखा अब PM मोदी के जरिए दुनिया भारत में एक बार फिर सुशासन देख रही है.
यह भी पढ़ें : Dindori Accident: MP के डिंडौरी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 14 लोगों की हुई मौत, कई घायल