31 minutes ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. 17 फरवरी को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया. हालांकि, आज सदन में जमकर हंगामा हुआ. साथ ही आवारा कुत्तों को लेकर मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया. वहीं, विधानसभा में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई. जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. JEE Main में इंदौर के रिद्धेश ने MP टॉप किया है.  

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है. छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पल पल की बड़ी खबरें देखने के लिए आप NDTVMPCG वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं... 


 

Feb 17, 2026 20:00 (IST)

मध्य प्रदेश बजट पेश होने से CM मोहन यादव का बयान

मध्य प्रदेश बजट पेश होने से पहले डॉ मोहन यादव का बयान सामने आया है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश का आर्थिक विकास दर बहुत अच्छी है. दो वर्ष के बीच 23-24 और 25 की  46 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढोतरी हुई हैं. बेहतर कनेक्टिविटी रोजगार सृजन और औघोसरंचना विकास के कारण हुई है. 

Feb 17, 2026 19:58 (IST)

Chhattisgarh IAS Award List: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को IAS अवॉर्ड, यहां देखिए नाम और लिस्ट

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड दिया जाएगा. भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय ने गजट अधिसूचना जारी की. सभी अधिकारी 2024 बैच के हैं. इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध  चयन हुआ.

चयनित अधिकारी 

1. तीरथराज अग्रवाल

2. लीना कोसम

3. सौमिल रंजन चौबे

4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई

5. सुमित अग्रवाल

6. संदीप कुमार अग्रवाल

7. आशीष कुमार तिकारिहा

Feb 17, 2026 19:01 (IST)

Fire breaks out in house: दुर्ग के गंजपारा के घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

दुर्ग के गंजपारा के एक घर में आग लग गई. आग की चपेट में आने से हजारों के सामान जल गए. घर में पूजा के दीपक से आग लगने की आशंका है. घर में रखे राशन से लेकर घरेलू सामान जलकर खाक हुआ. वक्त रहते घर में रखे 3 गैस सिलिंडर हटा लिया गया नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था. फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Feb 17, 2026 18:56 (IST)

Raigarh Road accident: रायगढ़ में सड़क हादसा, पिता-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायगढ़ जिले में  दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में पिता और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक मोहम्मद अशरफ कुरैशी (32) और बेटा मोहम्मद अलताफ (7 वर्ष) की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. 

 घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल बंजारी मंदिर के पास की है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हालांकि चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस दुर्घटनाकारी ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है. जांच जारी है.

Advertisement
Feb 17, 2026 18:36 (IST)

पति-पत्नी सहित कार नदी में गिरी, रेस्क्यू जारी

दमोह देहात के नरसिंहगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. कार में सवार पति-पत्नी में से चालक अमित अहीरवाल को तो स्थानीय लोगों और पुलिस ने बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी पत्नी सपना अहीरवाल अब भी कार के साथ करीब चालीस फीट गहरे पानी में फंसी हुई मानी जा रही है. मौके पर पुलिस अधिकारी और SDRF की टीम नावों की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Feb 17, 2026 18:14 (IST)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की काली कमाई असम में लग रही?

असम समेत 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. असम विधानसभा चुनाव की सरकारी के बीच छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज है. सत्ताधारी दल भाजपा विपक्ष की कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेश बघेल असम की सरकार पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं. वहीं छत्तीसगढ़ सत्ताधारी दल के नेता दावा कर रहे हैं कि असम में सब कुछ ठीक है... 

Advertisement
Feb 17, 2026 18:11 (IST)

Vidisha News: बिना अनुमति नहीं दे सकेंगे धरना, रैली और प्रदर्शन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

विदिशा जिला में अब बिना पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार की रैली, धरना, प्रदर्शन, आंदोलन या पुतला दहन नहीं किया जा सकेगा.

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार फरवरी माह से यह व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अब किसी भी संगठन, राजनीतिक दल, सामाजिक समूह या अन्य संस्था को सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासन से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा.

Feb 17, 2026 18:09 (IST)

Rajpur Community Health Centre: 'रिजाइन दे दूंगा...' डॉक्टरों की कमी से परेशान मेडिकल ऑफिसर का छलका दर्द

मेडिकल ऑफिसर का छलका दर्द... कहा- रिजाइन दे दूंगा. बता दें कि राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज परेशान हैं. यहां दो डॉक्टर है और लगभग 300 ओपीडी है. डॉक्टर में बीएमओ भी शामिल है. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि मैं उपचार करूं या जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाऊ. मैं शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया हूं. अगर यहां व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो मैं पद से इस्तीफा दे दूंगा.

Advertisement
Feb 17, 2026 18:05 (IST)

Madhya Pradesh News: दमोह के सुनार नदी में गिरी कार, रेस्क्यू जारी

दमोह के सुनार नदी में एक कार गिर गई. फिलहाल रेस्क्यू किया जा रहा है. 

Feb 17, 2026 18:04 (IST)

Madhya Pradesh News Live: खजुराहो में संदिग्ध मामला, लव जिहाद के मामले में युवक-युवती को लेकर हिंदू संगठन थाने पहुंचाए गए

मध्य प्रदेश के खजुराहो में सोमवार दोपहर एक कैफे से जुड़ा संदिग्ध मामला सामने आया, जिससे स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई. खजुराहो स्थित अपना कैफे रेस्टोरेंट में एक युवक और युवती के आपत्तिजनक स्थिति में होने का आरोप लगाते हुए कुछ स्थानीय लोगों और एक हिंदू संगठन के सदस्यों ने दोनों को पकड़कर खजुराहो थाने के सुपुर्द कर दिया.

Feb 17, 2026 18:00 (IST)

Deepak Tigga suspended: बाइबिल बांटने वाले व्याख्याता दीपक तिग्गा हुए निलम्बित, लोक शिक्षक संचनालय रायपुर ने की कार्रवाई

NDTV की खबर का बड़ा असर हुआ है. बाइबिल बांटने वाले व्याख्याता दीपक तिग्गा को निलम्बित कर दिया गया है. यह  कार्रवाई लोक शिक्षक संचनालय रायपुर ने की है. स्कूल में बाइबिल की छोटी छोटी पुस्तक बांटने का आरोप लगा था. यह मामला जशपुर जिले के शासकिय उच्चत्तर माध्यमिक विधालय केरसई का है. 

Feb 17, 2026 17:36 (IST)

Ujjain News Hindi: उज्जैन में मुस्लिम घरों पर पथराव, 2 साल का बालक घायल

उज्जैन के केशव नगर कॉलोनी में सुबह हुए विवाद के बाद मुस्लिम घरों पर पथराव हुआ. इसमें  2 साल का बालक मुस्तफा नामक घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा. इसमें एक घायल हो गया. वहीं एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.  

Feb 17, 2026 17:34 (IST)

Madhya Pradesh News: रामघाट में स्नान के दौरान चोरी, रिक्रमावासी थाने से नगर परिषद तक पीड़ित काटते रहे चक्कर, अमरकंटक में आस्था के बीच लापरवाही का आरोप

महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धा और आस्था का केंद्र बने अमरकंटक के रामघाट में स्नान के दौरान परिक्रमावासियों के साथ चोरी की घटना हुई, लेकिन उससे भी ज्यादा पीड़ादायक अनुभव उन्हें शिकायत के दौरान झेलना पड़ा है. पीड़ित परिक्रमावासियों का आरोप है कि चोरी की शिकायत लेकर जब वे थाना पहुंचे तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई है. इसके बाद उन्हें नगर परिषद और कंट्रोल रूम के बीच भेजा जाता रहा है. लगातार चक्कर लगाने के बाद भी न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई ठोस मदद मिली, जिससे परिक्रमावासी निराश होकर वापस लौट गए है.

Feb 17, 2026 17:21 (IST)

Dr Praveen Soni bail rejected: जहरीले कफ़ सिरप से 26 बच्चों की मौत का मामला, डॉ प्रवीण सोनी सहित 4 आरोपियों की जमानत ख़ारिज

जहरीले कफ़ सिरप से 26 बच्चों की मौत का माममें में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने डॉ प्रवीण सोनी सहित 4 आरोपियों की जमानत ख़ारिज कर दी है. HC ने मामले की गम्भीरता के मद्देनजर जमानत ठुकराई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी डॉक्टर ने सरकारी निर्देशों का पालन नहीं किया. 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रतिबंधित फिक्स डोज कम्पाउंड दवा दी. डॉ सोनी ने नागपुर के सीनियर डॉक्टर से मिली सलाह को भी नजर अंदाज कर दी. बता दें कि आरोपी डॉ सोनी 5 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद से छिंदवाड़ा जेल में बंद हैं.

Feb 17, 2026 16:31 (IST)

Kinnar Shankaracharya Himangi Sakhi: किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी ने कहा-'किन्नर समाज के लिए कोई नहीं खड़ा हुआ'

किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी से NDTV ने बातचीत की. इस दौरान किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी ने कहा कि हमारे समाज की उन्नति और शिक्षा की बात हम करेंगे. आज हमारे देश में चार शंकराचार्यों की बात करते हैं, लेकिन किन्नर समाज के लिए कोई नहीं खड़ा हुआ... हमारे समाज के सनातनी बच्चों को धर्मांतरण से हम बचाएं. 

Feb 17, 2026 16:19 (IST)

Gwalior News Live: MP के 30000 आउटसोर्स कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, बोले- 20 साल नौकरी करने के बाद स्थाई नहीं हुए

MP के 30 हज़ार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन की राह पर निकल पड़े हैं. आज से प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सभी जिलों में काली पट्टी बांधकर काम कर विरोध जता रहे हैं. आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि वो 10000 महीने की नौकरी कर रहे हैं कई कर्मचारी ऐसे हैं जो 20-20 साल से नौकरी करने के बावजूद नियमित नहीं हो पाए. हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगीं.

Feb 17, 2026 16:07 (IST)

Kanu Priya Join Congress Party: BJP नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्र‍ि‍या ने ज्वाइन की कांग्रेस, जीतू पटवारी ने दी बधाई

BJP के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन (Satyanarayan Sattan) की बेटी कनु प्र‍ि‍या ने आज कांग्रेस पार्टी (MP Congress) की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है. कनु प्र‍ि‍या ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की है. वहीं कनु प्र‍िया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई दी और कांग्रेस में उनका स्‍वागत किया.

पूरी खबर यहां पढ़िएं: Kanu Priya Join Congress Party: BJP नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने ज्वाइन की कांग्रेस, जीतू पटवारी ने दी बधाई

Feb 17, 2026 15:02 (IST)

Burhanpur Hindi News: 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर को महिला टीचर ने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया, मच गया हड़कंप

Female Teacher Put Class 10th Exam Paper on WhatsApp Status: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में जब 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर शिक्षिका ने वॉट्सऐप स्टेटस लगा दिया तो पूरे जिले में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे कलेक्टर हर्ष सिंह ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 9:35 बजे सूचना मिली थी कि राजकुमारी सोनी ने अंग्रेजी के परीक्षा पेपर की संबंधित फोटो लगाई है. प्रथम दृष्टया प्रश्न पत्र प्रतीत होने पर ADM से जांच करायी गई, जिसमें यह पाया गया कि शिक्षिका ने सुबह 9:06 बजे अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की फोटो WhatsApp स्टेटस पर लगाई गई थी. इसके बाद कलेक्टर और अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्र तुकईथड उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पहुंच गए. शिक्षिका ने पूछताछ में बताया कि उसने छात्रों को नकल कराने के लिए अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर एक अन्य व्यक्ति को भेजा, ताकि प्रश्न पत्र को हल कर नकल की जा सके. कलेक्टर ने शिक्षिका को तुरंत परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया. मामले के संबंध में शिक्षिका और केन्द्र अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षिका राजकुमारी सोनी को थाने भेजा गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

Feb 17, 2026 14:25 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: दुर्ग में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, 21 फरवरी शुरू होने थे एग्जाम

Durg Class 10t Girl Commits Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. उसने फांसी लगाकर जान दे दी. तीन दिन बाद 21 फरवरी से उसके एग्जाम शुरू होने वाले थे. परिजनों का कहना है कि बच्ची पढ़ने में काफी होशियार थी. वह सोमवार दोपहर को ही स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर घर गई थी. रात 12 बजे तक उसने अपनी बहनों के साथ पढ़ाई की थी. जब परिजन सो गए तो उसने घर के हॉल में फांसी लगा ली. सुबह 5 बजे जब बच्ची की मां उठी तब बेटी को फांसी पर लटकते हुए देखा तो चीख-पुकार मच गई. आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है. जामुल थाना पुलिस जांच में जुटी है. वह हाउसिंग बोर्ड जामुल के आत्मानंद स्कूल की छात्रा थी.

Feb 17, 2026 14:07 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: महिला की मिली थी सिर कटी लाश, सोशल मीडिया पर डाले टैटू से हुआ खुलासा

Bhind Beheaded Woman Body Found: भिंड जिले में सिर कटी महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मृतका की पहचान रूबी पासवान के रूप में हुई, जिसकी हत्या उसके दूसरे पति होतम सिंह कुशवाह (Husband Kill Wife) ने की थी. होतम ने अपनी पत्नी की हत्या "इज्जत" के नाम पर की, क्योंकि रूबी ने तीसरी शादी कर ली थी. पुलिस ने होतम और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 17, 2026 13:29 (IST)

Dog Attacks in MP: कांग्रेस विधायक ने विजयवर्गीय को बताया कुत्तों का प्रभारी

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर हंगामा हुआ. कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कुत्तों की बढ़ती आबादी और लोगों को काटने की घटनाओं पर चिंता जताई. इस पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि भोपाल नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स 2023 के तहत कार्रवाई की जा रही है. कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत (Congress MLA Bhanwar Singh Shekhawat) ने विजयवर्गीय को कुत्तों का प्रभारी बताया, जिस पर बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि अब कुत्ते भी आतंकवादी हो रहे हैं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 17, 2026 12:53 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: सुकमा में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

22 Naxalites Surrender in Sukma: सुकमा में 22 माओवादी एक साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आए हैं. नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर किया. इनमें एक महिला माओवादी भी शामिल है. छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और पुलिस के बढ़ते प्रभाव से प्रभावित होकर नक्सलियों ने निर्णय लिया है. “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है. दरअसल, लगातार सफल ऑपरेशन, नए सुरक्षा कैंप, सड़क कनेक्टिविटी और विकास कार्यों से माओवादी नेटवर्क कमजोर हो गया है. हर नक्सली को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

Feb 17, 2026 12:24 (IST)

MP Assembly Budget Session 2026: विधानसभा में कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने की गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session: कांग्रेस विधायक आतिफ अकील (Congress MLA Atif Akil) ने विधानसभा में गाय को राष्ट्रीय पशु (National Animal Cow) घोषित करने की मांग की. विधायक ने कहा कि हिंदू धर्म गाय को माता मानता है, हम भी सम्मान करते हैं. गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए. चमड़े का व्यापार पूरी तरीके से बंद होय गाय की मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार भी सम्मान के साथ किया जाए. पहले भी हमने इस तरीके की मांग की थी. भाजपा बहुमत में है, फिर भी इस पर अमल नहीं करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है.

Feb 17, 2026 12:19 (IST)

कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने क्या कहा

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक सेना पटेल (Congress MLA Sena Patel)कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के जवाब से असंतुष्ट दिखे. उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाके में सड़क निर्माण का काम नहीं हुआ है. निर्माण कार्य में किसी अधिकारी की जवाब देही तय नहीं की गई है. पुलिया क्षतिग्रस्त हैं, सड़क जर्जर हैं और कई गांव से संपर्क कट चुका है, गर्भवती महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाती हैं.

बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है. पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने जवाब दिया कि अलीराजपुर झाबुआ जिले में पहले चरण में काम हुआ है. इससे 500 गांव के लोग जुड़ गए हैं. जो भी गांव रह गए हैं उनको दूसरे चरण में पूरा किया जाएगा.

Feb 17, 2026 12:12 (IST)

Indore Metro Expansion: इंदौर में मेट्रो विस्तार को रफ्तार, सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक 11 KM ट्रैक तैयार

Madhya Pradesh Hindi News: इंदौर शहर (Indore) के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट (Metro Project) से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. सुपर कॉरिडोर से रेडिसन होटल ग्रुप तक तैयार किए गए करीब 11 किलोमीटर लंबे नए ट्रैक का निर्माण पूरा हो गया है. अब अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिसके बाद इस रूट पर मेट्रो संचालन शुरू हो सकेगा. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 17, 2026 12:09 (IST)

Fraud on Investment in Share Market: शेयर मार्के में निवेश के नाम पर साढ़े 8 करोड़ की ठगी

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) जिले में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी विश्वजीत देबनाथ को चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की न्यायिक हिरासत  लेकर आगे की जांच की जा रही है. आरोपी विश्वजीत देबनाथ ने अपने आप को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताकर अधिक मुनाफा का प्रलोभन दिया था. इसके साथ ही इन्वेस्टर्स को 5 प्रतिशत ज्यादा ब्याज राशि प्रति माह देने का भी प्रलोभन दिया था. आरोपी द्वारा कुछ लोगों को कुछ समय तक ब्याज दिया गया और बाद में ठगी को अंजाम दिया.

Feb 17, 2026 11:53 (IST)

Bhopal Cafe Clash and Beat Youth: भोपाल के कैफे में तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 61 लाख कैश किया जब्त

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कैफे में 10-15 लड़कों ने तोड़फोड़ की और एक युवक को जमकर पीटा था. अब पुलिस ने आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने 61 लाख रुपये पकड़े हैं. एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि पुलिस के हत्थे फिलहाल मुख्य आरोपी तो नहीं लगे हैं, लेकिन दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है. तलाश के दौरान पुलिस फ्लैट पर पहुंची थी, जिसमें तीन लोग मशीन से रुपये गिनते हुए मिले थे. पूछताछ में यह लोग पैसों की जानकारी नहीं दे पाए. तीनों को पुलिस थाने ले आई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी दी. पुलिस को यह रकम हवाला की लग रही है. बता दें कि MP नगर जोन-2 के मीरा कॉम्प्लेक्स के कैफे में यह मारपीट की गई थी.

Feb 17, 2026 11:22 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: 245 रुपये के चाकू कैसे पहुंचाया दो युवकों को जेल

Durg Crime News in Hindi: दुर्ग जिले की उतई पुलिस ने ऑनलाइन हथियार डिलीवरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. 245 रुपये के चाकू ने दो लोगों को जेल पहुंचा दिया है. पुलिस ने कोरियर कंपनी संचालक और डिलीवरी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. हाल ही में हुए चाकूबाजी की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ऑनलाइन चाकू मंगाया था. पुलिस ने कोरियर एजेंसी संचालक और डिलीवरी बॉय के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत कार्यवाही की है. आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह कार्रवाई उतई पुलिस की है.

Feb 17, 2026 11:08 (IST)

MP Budget Session 202: बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs Protest Outside Assembly) ने इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायको ने हाथों में गंदे पानी की बोतल के ऊपर लाश बनाकर पहुंचे. कांग्रेस विधायकों ने लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया और जवाबदेही तय करने की मांग. साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की. वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहा कि इंदौर के भागीरथपूरा में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले में चर्चा होनी चाहिए. हमने चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है. चर्चा करना सरकार का काम है.

Feb 17, 2026 11:05 (IST)

Tiger Hunt Cow Calf in Balampur Valley Raisen: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बाघ ने किया गाय के बछड़े का शिकार

Madhya Pradesh Hindi News:  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बालमपुर घाटी में भोपाल-विदिशा हाईवे-18 (Bhopal-Vidisha Highway) पर बाघ का मूवमेंट कैमरे में कैद हुआ है. बाघ ने गाय के बछड़े का शिकार किया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. रिहायशी इलाके में बाघ दिखने से लोगों में डर का माहौल है. बाघ गाय के बछड़े को खींचकर ले जाता साफ दिखाई दिया है. बताया जा रहा है कि बछड़ा सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में फंस गया था. रेलिंग में अटके जानवर को निकालने में बाघ को काफी मशक्कत करनी पड़ी. लोहे की परिधि के इस पार और उस पार का यह पूरा दृश्य राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.

Feb 17, 2026 10:41 (IST)

Online Satta in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 5 सटोरिये गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मोहन नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच (India Pakistan Cricket Match) के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार हुए. इनके पास 2.5 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी सहित 17 मोबाइल व एक लैपटॉप जब्त किया गया है. ये आरोपी लगातार क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करते थे. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है.

Feb 17, 2026 10:03 (IST)

अनुमति के बिना डीजे संचालन या शर्तों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

No DJ without Permission: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (Raipur Police Commissionerate) के सेंट्रल जोन अंतर्गत थाना गोल बाजार क्षेत्र में बिना वैध पुलिस अनुमति के डीजे संचालन किए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है. उक्त कार्रवाई कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत करते हुए डीजे वाहन/उपकरण जब्त किया गया है. पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में थाना गोल बाजार द्वारा की गई कार्यवाही में जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित डीजे संचालक कुणाल बावले बिना वैध पुलिस अनुमति के डीजे का संचालन कर रहा था, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी.

Feb 17, 2026 09:58 (IST)

Madhya Pradesh Assembly Budget Session: आज मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजेंगे ये मुद्दे, अनुपूरक बजट होगा पेश

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन आज है, जिसमें तीसरा अनुपूरक बजट पेश होगा. सदन में भोपाल में स्ट्रीट डॉग की बढ़ती जनसंख्या का मुद्दा उठेगा, जिसे विधायक आतिफ अकील और राजन मंडलोई ध्यानाकर्षण के जरिए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जवाब मांगेंगे. इसके अलावा, दमोह के सीतानगर की मध्य सिंचाई परियोजना के मूल डीपीआर में परिवर्तन की जांच का मुद्दा भी उठेगा, जिसे विधायक जयंत मलैया जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का ध्यानाकर्षण करेंगे. 2025-26 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का उपस्थान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे. राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 17, 2026 09:52 (IST)

MP Hindi News: पुलिस का सूबेदार बन 42 लोगों से किराये पर लगाने के नाम पर गाड़ियां ली, फिर गिरबी रखकर हो गया फरार

Gwalior Police: ग्वालियर में करोड़ों के वाहनों को अच्छे खासे किराए के झांसे में लेकर उन्हें खुर्द बुर्द करने वाला शातिर बदमाश हिमाचल शर्मा को क्राइम ब्रांच पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में रिमांड पर भेजा गया है. इसने करीब 42 लोगों के साथ उनसे किराये पर लगवाने के नाम पर लक्जरी गाड़ियां (Luxury Car on Rent Fraud) ली थीं. फिर इनको गिरबी रखकर पैसे वसूले और फरार हो गया था. पुलिस ने तेरा तुझको अर्पण नाम से एक कार्यक्रम आयोजित कर 28 मूल मालिकों को अब तक उनकी गाड़ियां बरामद कर लौटाई जा चुकी हैं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 17, 2026 09:38 (IST)

Shahdol Pangolin Smuggler: वन विभाग ने पकड़े पेंगोलीन तस्कर, तेंदुए की खाल भी मिली

Madhya Pradesh Forest Department: मध्य प्रदेश के कई जिलों के अलावा शहडोल में भी पैंगोलीन के तस्कर (Pangolin Smuggling) सक्रिय थे. वन विभाग की टीम ने बीते तीन माह में अलग-अलग जिलों से पैंगोलीन के 22 तस्करों को पकड़ा है. विलुप्तता की कगार पर पहुंच चुके वन्य प्राणी पैंगोलीन के शिकारी और उनका नेटवर्क महाकौशल के अलावा विंध्य के गांव-गांव पहुंच गया था. शहडोल वन विभाग की टीम ने ताजा मामले में 4 आरोपियों के साथ कार से जीवित पैंगोलीन को बरामद किया. इसके अलावा तेंदुआ की खाल (Leopard Skin) भी बरामद की है. सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 17, 2026 09:15 (IST)

Bhopal Wedding Fire: भोपाल में शादी समारोह में आग से अफरा-तफरी

Fire in Wedding Bhopal: भोपाल के खजूरी थाना इलाके में भौंरी के एक होटल में सोमवार रात शादी के रिसेप्शन में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. आग शॉर्ट सर्किट से लगी और एक गैस सिलेंडर में धमाका (Cylinder Blast) हुआ. पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सामान जल गया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 17, 2026 08:11 (IST)

सीएम साय का आज का कार्यक्रम

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बैकुंठपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में आज शामिल होंगे. बैकुंठपुर के जिला पंचायत परिसर में सुबह 11 "सरगुजा विकास प्राधिकरण" बैठक होगी. वह दोपहर 12:30 रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड जाएंगे, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. वह कोरिया महोत्सव का भी शुभारंभ करेंगे. फिर राजधानी रायपुर दोपहर 3:20 बजे तक आ जाएंगे. रायपुर में वह बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

Feb 17, 2026 07:57 (IST)

Gwalior Candle March: सुसाइड के लिए पति को ठहाराया जिम्मेदार, ग्वालियर में महिला की आत्महत्या

Gwalior Woman Suicide: ग्वालियर में महिला द्वारा खुदकुशी करने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला है. महिला ने "एक्स आर्मी मैन" से प्रेम विवाह किया था. आरोप है कि उसे प्यार में धोखा मिला, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया. अब महिला के परिजन के पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. परिजनों की मांग है कि पति और ससुरालजनों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि  मृतका को न्याय मिल सके. यहां बता दें कि सुसाइड करने से पहले मृतका ने एक वीडियो भी जारी कर कहा था कि "मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा पति और  ससुराल वाले हैं."

Feb 17, 2026 07:45 (IST)

CG Weather Forecast Update: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

Chhattisgarh Temperature: छत्तीसगढ़ में भी अब मौसम बदलाव देख रहा है. न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है. आज यानी मंगलवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. रायपुर में आज अधिकतम 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C रह सकता है. न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद अगले 7 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई भी परिवर्तन का अनुमान नहीं है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8C रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

Feb 17, 2026 07:18 (IST)

Datia Jail Prisoners Conflict: दतिया जेल में कैदियों के बीच मारपीट

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश की दतिया जिला जेल में सोमवार तड़के लगभग साढ़े 3 बजे कैदियों में 'महासंग्राम' छिड़ गया. गुटबाजी के चलते कैदियों में मारपीट हो गई, जो बैरक नंबर-4 के सामने हुई थी. बताया गया कि हत्या के आरोप में बंद कैदी राहुल यादव (25) के साथ लूट के मामले में सजा काट रहे कैदी शैलेंद्र गुर्जर और उसके भाई राहुल गुर्जर ने मारपीट कर दी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 17, 2026 06:39 (IST)

दुर्ग में 24 घंटे में 3 चाकूबाजी की वारदात, अब नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 24 घंटे में हुई तीन चाकूबाजी की वारदातों से जिला सहम गया है. सोमवार को शांतिनगर के रहने वाले एक 17 वर्षीय नाबालिग नानू उर्फ छय कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसे अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया है. नाबालिग भोलेबाबा की बारात में शामिल था. उसी दौरान आपसी विवाद में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. उसे घायल अवस्था में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. मोहन नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Feb 17, 2026 06:26 (IST)

Starlink Satellite: दुर्ग में दिखा एलन मस्क का स्टार लिंक सेटेलाइट, आज शाम को भी दिखने की संभावना

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार शाम को एलन मस्क (Elon Musk) का स्टारलिंक 353 (G6-103) दिखा, जो की वेस्ट से नार्थ (पश्चिम से उत्तर) डायरेक्शन में गया है. दुर्ग में ब्राइट विजिबिलिटी टाइम 7:05 से 7:09 तक देगा गया है. बता दें कि यह स्टारलिंक का नया सेटेलाइट है. यह आज भी यानी 17 फरवरी की सुबह 5:17 मिनट में (स्टारलिंक 352 (G17-13) साउथ वेस्ट डायरेक्शन में 3 मिनट तक दिखा. हालांकि विजिबिलिटी थोड़ी खराब रही. वहीं, शाम 7 बजे से (Starlink 353 (G6-103) 3 मिनट तक भी दिखने की संभावना है.