कैलाश विजयवर्गीय Vs उमंग सिंघार: शिक्षा, संपत्ति और वोट में किसकी 'औकात' ज्यादा? MP में सियासी टकराव तेज

Kailash Vijayvargiya vs Umang Singhar: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2026 के दौरान 'औकात में रहो' (Aukat Mein Raho) टिप्पणी को लेकर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच सियासी विवाद तेज हो गया है. बयान के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन हुए. आइए जानें श‍िक्षा, संपत्‍त‍ि व वोटों के मामले में क‍िसकी औकात कैसी है?

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
kailash vijayvargiya vs umang singhar aukat remark mp assembly budget session 2026 assets education votes

kailash vijayvargiya vs umang singhar: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2026 में 'औकात में रहो' टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है. 19 फरवरी की कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर यह टिप्पणी की. Aukat Mein Raho बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं और 20 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं. 'औकात' को अगर दोनों नेताओं की संपत्ति, शिक्षा और वोटों से जोड़कर देखा जाए तो सवाल उठता है कि आखिर किसकी 'औकात' ज्यादा है?

'औकात में रहो' बयान ने मध्य प्रदेश के सियासी ड्रामे को हवा और कांग्रेस को बजट सत्र के दौरान डॉ. मोहन यादव नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरने का मौका दे दिया है. 20 फरवरी  को भोपाल, रीवा, ग्वालियर और हरदा सहित कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया.

kailash vijayvargiya vs umang singhar Aukat Mein Raho

कैलाश विजयवर्गीय vs उमंग सिंघार में कौन ज्यादा अमीर?

कैलाश विजयवर्गीय व उमंग सिंघार दोनों ही मध्य प्रदेश विधानसभा के मौजूदा सदस्य हैं. विजयवर्गीय इंदौर-1 से भाजपा और उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी से कांग्रेस विधायक हैं. दोनों ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति व शिक्षा का विवरण भी दिया है, जो उनकी 'औकात' भी बताता है. 

यह भी पढ़ें- MP विधानसभा में गूंजा औकात में रहो: विजयवर्गीय पहले गुस्‍सा, फ‍िर बोले-सिंघार को बच्चे की तरह करता हूं प्यार

kailash vijayvargiya

कैलाश विजयवर्गीय की संपत्ति (Kailash Vijayvargiya Net Worth)

भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के पास 1 करोड़ 65 लाख 26 हजार 952 रुपए की कुल चल संपत्ति है. चुनावी शपथपत्र में कैलाश विजयवर्गीय के पास 70 लाख 66 हजार 832 रुपए, पत्नी आशा विजयवर्गीय के पास 91 लाख 93 हजार 964 रुपए और हिंदू अविभक्त परिवार कॉलम में 2 लाख 66 हजार 156 रुपए की चल संपत्ति दर्शाई गई है.

Advertisement

अचल संपत्तियों में वार्ड 25, हाउसिंग बोर्ड नंदा नगर, इंदौर में वाणिज्यिक व आवासीय भवन हैं. वहीं पत्नी के नाम पर Oyster Green Mount City, इंदौर में भूखंड है. पति-पत्नी की कुल अचल संपत्ति 12 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए है. ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय के पास कुल संपत्ति 14 करोड़ 61 लाख 76 हजार 952 रुपए है.  

यह भी पढ़ें- MP विधानसभा में 'अपनों' की जंग : अजय विश्रोई बोले- मंत्री को जानकारी कम है, कैलाश बोले- आपको भी पता नहीं

Advertisement

umang singhar Madhya pradesh Congress Leader

उमंग सिंघार की संपत्ति (Umang Singhar Net Worth)

कांग्रेस के दिग्गज नेता उमंग सिंघार ने चुनावी शपथपत्र में दो पत्नियां विनीता सिंघार व प्रतिभाग मुदगल शर्मा का नाम लिखा है. उनकी चल संपत्ति में खुद के पास 85 लाख 37 हजार 906 रुपए, पत्नी विनीता के पास 51 लाख 07 हजार 800 रुपए, बेटे शौर्य सिंघार के पास 91 हजार 273 रुपए और बेटे आरोन सिंघार के पास 2 लाख 50 हजार 040 रुपए हैं.

अचल संपत्तियों में उनके पास ग्राम बारिया गंधवानी व ग्राम जलवट, विकासखंड डही, तहसील कुक्षी, जिला धार में कृषि भूमि है. पत्नी विनीता सिंघार के नाम पर न्यू पलासिया, इंदौर स्थित कृष्णा टावर में वाणिज्यिक भवन और रॉयल माणिक अपार्टमेंट, इंदौर में आवासीय भवन है. खुद के पास 79 लाख 58 हजार रुपए और पत्नी के पास 1 करोड़ 59 लाख 98 हजार रुपए की अचल संपत्ति है. ऐसे में उमंग सिंघार की कुल संपत्ति 3 करोड़ 79 लाख 43 हजार 019 रुपए है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- MP: 'औकात में रहो' वाली ट‍िप्‍पणी के बाद कमलनाथ के घर भोजन पर जुटे कांग्रेस व‍िधायक, क्‍या नई रणनीत‍ि बनाई?

kailash vijayvargiya vs umang singhar Aukat Mein Raho

कैलाश विजयवर्गीय vs उमंग सिंघार में कौन ज्यादा शिक्षित?

गंधवानी विधानसभा चुनाव 2023 के शपथपत्र के अनुसार उमंग सिंघार ने साल 1989 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल, गरोठ जिला मंदसौर से दसवीं, साल 1991 में नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर से बारहवीं और साल 1994 में गुजराती आर्ट्स कॉलेज, इंदौर (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) से बीए की डिग्री ली है.

इसी तरह कैलाश विजयवर्गीय ने साल 1974 में नंदानगर उच्चतर माध्यमिक स्कूल, इंदौर से हायर सेकेंडरी, साल 1979 में पीएमबी गुजराती विज्ञान कॉलेज, इंदौर से बीएससी और साल 2002 में इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली है.

कैलाश विजयवर्गीय vs उमंग सिंघार में किसे मिले ज्यादा वोट?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर-1 सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के संजय शुक्ला को 57 हजार 939 वोटों से हराया. कैलाश विजयवर्गीय को कुल 1 लाख 58 हजार 123 वोट मिले थे.

इसी तरह धार जिले की गंधवानी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उमंग सिंघार ने भाजपा के सरदार मेहडा को 22 हजार 119 वोटों से हराया. उमंग सिंघार को कुल 98 हजार 982 वोट मिले. 

'औकात में रहो' के बाद किसने क्या बोला?

नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश: सदन में 'औकात में रहो' वाली टिप्पणी के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा का गौरवशाली इतिहास रहा है. आज असहज स्थिति विधानसभा में बन गई. दोनों पक्षों की तरफ से गुस्सा आ गया है. पटवा जी बोलते थे कि सदन में गुस्सा चेहरे पर दिखना जरूरी है, पर गुस्सा मन में न हो.

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में कहा कि आज की घटना से मैं दुखी हूं. शब्दों के साथ अंदर भाव होना चाहिए. सबकी ओर से मैं माफी मांगता हूं.

कैलाश विजयवर्गीय, संसदीय कार्य मंत्री: कैलाश विजयवर्गीय ने 'औकात में रहो' वाले बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि आज मैं अपने ही व्यवहार से खुश नहीं हूं. आज तक मुझे इतना गुस्सा कभी नहीं आया. हम सबकी जवाबदेही है कि संसदीय परंपरा का पालन करें. 37 साल के राजनीतिक जीवन में कभी सदन में गुस्सा नहीं आया. उमंग सिंघार को बच्चे की तरह प्यार करता हूं. नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा का पालन करता हूं. उमंग जी का बॉडी लैंग्वेज सही नहीं था. 

उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष: उमंग सिंघार ने कहा कि सीएम मोहन यादव की भावना का सम्मान करता हूं. उन्होंने बड़ा दिल दिखाया है. जब प्रदेश के हित की बात होती है तब उमंग सिंघार का अहम बीच में नहीं आता. उन्होंने सदन में खेद भी व्यक्त किया. अगले दिन भी पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष के रूप में जनता की आवाज है. सस्ती बिजली, आदिवासियों के जंगल, किसानों की MSP और युवाओं की नौकरियां पूरे प्रदेश की मांग है. मंत्री 'औकात' किसे दिखा रहे हैं? किसानों को? आदिवासियों को? बेरोजगार युवाओं को? असंसदीय भाषा नहीं, समाधान चाहिए. कांग्रेस प्रदेश की आवाज उठाती रहेगी, बिना डरे, बिना झुके. 

यह भी पढ़ें- IAS Ishita Rathi: क्‍या कलेक्‍टर बनकर पाया सबसे तेज प्रमोशन? MP कैडर के रव‍ि स‍िहाग से की लव मैर‍िज