Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर-मस्जिद तनाव; पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, जानिए पूरा मामला

Jabalpur Sihora Stone Pelting: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. जबलपुर रेंज के आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में बल के साथ मौके पर पहुँचे. अधिकारियों ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए इलाके में सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को शांत कराया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर-मस्जिद तनाव; पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, जानिए पूरा मामला

Jabalpur Sihora Stone Pelting: जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में बुधवार शाम उस समय हालात बिगड़ गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान उत्पन्न हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया. घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5, आजाद चौक की बताई जा रही है, जहां मंदिर में आरती के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर विवाद शुरू हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरती के दौरान एक युवक द्वारा मंदिर की ग्रिल पर चढ़कर तोड़फोड़ करने की कोशिश से तनाव की स्थिति बनी. कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग इकट्ठा होने लगे और स्थिति हिंसक हो गई. भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद इलाका अफरा-तफरी में बदल गया. बताया जाता है कि कुछ उपद्रवी लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ सड़कों पर आ गए, जिससे हालात और गंभीर हो गए.

Jabalpur Stone Pelting Case: कलेक्टर जबलपुर

मंदिर और मस्जिद आमने‑सामने होने से बढ़ी संवेदनशीलता

आजाद चौक क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील माना जाता है क्योंकि दुर्गा मंदिर के ठीक सामने ही एक मस्जिद स्थित है. इसी वजह से दोनों समुदायों के बीच तनाव की संभावना बनी रहती है. रमजान माह की शुरुआत के साथ क्षेत्र की संवेदनशीलता और बढ़ गई थी. इसी पृष्ठभूमि में लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने माहौल को और भड़का दिया.

Jabalpur Stone Pelting Case: मंदिर के सामने मौजूद भीड़

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे, स्थिति काबू में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. जबलपुर रेंज के आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में बल के साथ मौके पर पहुँचे. अधिकारियों ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए इलाके में सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को शांत कराया.

पुलिस ने बताया कि दो दर्जन से अधिक उपद्रवियों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. उपद्रव में उपयोग की गई कई गाड़ियों को भी जब्त किया गया है. पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन आजाद चौक इलाके में तनाव के हालात बने हुए हैं. एहतियात के तौर पर पुलिस बल की अतिरिक्त कंपनियाँ तैनात की गई हैं और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Khajuraho Dance Festival 2026: आज से 52वां खजुराहो नृत्य समारोह शुरू; जानिए क्या कुछ होगा खास

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Tourism: शिशुपाल पर्वत युवाओं का एडवेंचर हब; ट्रैकिंग से लेकर रोजगार के नए अवसर तक सब है यहां

Advertisement

यह भी पढ़ें : Naxalite Memorial Demolished: नारायणपुर के मोहनेर में नक्सली स्मारक ध्वस्त; ITBP की कार्रवाई में ये हुआ

यह भी पढ़ें : 26 फरवरी को बाबा महाकाल की बारात; श्मशान में भूत-प्रेतों को भी निमंत्रण, शिव-पार्वती विवाह पर होगा नगर भोज

Advertisement