विज्ञापन

Naxalite Memorial Demolished: नारायणपुर के मोहनेर में नक्सली स्मारक ध्वस्त; ITBP की कार्रवाई में ये हुआ

Naxalite Memorial Demolished: राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त रणनीति के तहत 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस दिशा में लगातार सर्चिंग, एरिया डोमिनेशन और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. ITBP की यह कार्रवाई उसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है.

Naxalite Memorial Demolished: नारायणपुर के मोहनेर में नक्सली स्मारक ध्वस्त; ITBP की कार्रवाई में ये हुआ
Naxalite Memorial Demolished: नारायणपुर के मोहनेर में नक्सली स्मारक ध्वस्त; ITBP की कार्रवाई में ये हुआ

Naxalite Memorial Demolished: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है. नारायणपुर (Narayanpur) जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहनेर में ITBP की 29वीं वाहिनी ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए कई स्मारकों (Naxalite Memorial) को ध्वस्त कर दिया. ये कार्रवाई नक्सल प्रभाव वाले अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा बलों की बढ़ती पहुंच और लगातार मजबूत हो रही पकड़ का संकेत मानी जा रही है.

Naxalite Memorial Demolished: आईटीबीपी की टीम

Naxalite Memorial Demolished: आईटीबीपी की टीम

कमान्डेंट दुष्यंत राज जायसवाल के मार्गदर्शन में चला विशेष ऑपरेशन

यह ऑपरेशन 29वीं वाहिनी के कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल के नेतृत्व और सीधे मार्गदर्शन में संचालित किया गया. कोंडागांव स्थित मुख्यालय से विशेष ऑपरेशन टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर (GD) जितेंद्र सिंह ने किया. उनके साथ 71 जांबाज जवानों ने इस अभियान में हिस्सा लिया.

सुरक्षाबलों की टीम धनोरा थाना क्षेत्र से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम ग्राम मोहनेर पहुंची. यह इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है. नक्सलियों ने यहां अपने प्रभाव को दिखाने और स्थानीय ग्रामीणों में भय उत्पन्न करने के लिए ‘नक्सल स्मारक' स्थापित कर रखे थे.

टीम ने इन सभी स्मारकों को पूरी सतर्कता और सुरक्षा के बीच जमींदोज कर दिया.

Naxalite Memorial Demolished: नक्सली स्मारक

Naxalite Memorial Demolished: नक्सली स्मारक

नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त रणनीति के तहत 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस दिशा में लगातार सर्चिंग, एरिया डोमिनेशन और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. ITBP की यह कार्रवाई उसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है.

स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, नक्सल स्मारकों के ध्वस्त होने से यह संदेश जाता है कि अब प्रशासन और सुरक्षा बल इन इलाकों में पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर रहे हैं.

वहीं ग्रामीणों के मन से भय खत्म करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

Naxalite Memorial Demolished: लाल आतंक का खात्मा

Naxalite Memorial Demolished: लाल आतंक का खात्मा

चल रहा है शांति और विकास का मिशन

ITBP की 'E' कंपनी, धनोरा, पहले भी कई सफल अभियानों का हिस्सा रह चुकी है. इस कार्रवाई को बस्तर में शांति, स्थिरता और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. सुरक्षा बलों का कहना है कि ऐसे अभियान न केवल नक्सलियों की गतिविधियों को कमजोर करते हैं, बल्कि ग्रामीणों का भरोसा भी प्रशासन और सुरक्षाबलों के प्रति मजबूत करते हैं.

यह भी पढ़ें : Naxal Mukt Abhiyan: 18वां सुरक्षा कैंप स्थापित, अबूझमाड़ में ध्वस्त किया गया नक्सल स्मारक

यह भी पढ़ें : Korea Mahotsav: हारून माइकल की चाय पियो और कप खा जाओ; जिला पंचायत CEO ने लोकल नवाचार पर ये कहा

यह भी पढ़ें : Bomb Threat: आपके कॉलेज में हैं साइनाइड पॉइज़न वाले बम; पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली धमकी में LTTE का भी जिक्र

यह भी पढ़ें : Mahakal Aarti Online Booking: महाकाल मंदिर की संध्या व शयन आरती की बुकिंग अब घर बैठे, ऐसी है Online प्रोसेस

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close