विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2025

Missing Girl Turned Married: नाटकीय अंदाज में घर लौटी लापता निकिता लोधी और श्रद्धा तिवारी, 7 दिन बाद शादी करके लौटीं बेटियां

Missing MP Girl Return Home: पिछले एक हफ्ते से लापता मध्य प्रदेश की श्रद्धा तिवारी और निकिता लोधी आज घर लौट आई. इंदौर श्रद्धा तिवारी मंदसौर और रायसेन की निकिता लोधी ने शादी करके घर लौटी है. तलाश में जुटी इंदौर और रायसेन पुलिस हलकान थी, लेकिन दोनों की नाटकीय वापसी ने सबको चौंका दिया है.

Missing Girl Turned Married: नाटकीय अंदाज में घर लौटी लापता निकिता लोधी और श्रद्धा तिवारी, 7 दिन बाद शादी करके लौटीं बेटियां
MISSING RAISEN'S NIKITA LODHI AND SHRADDHA TIWARI RETURNED HOME AFTER MARRIAGE

Missing Girl Turned Married Girl: मध्य प्रदेश के इंदौर और रायसेन जिले से लापता श्रद्धा तिवारी और निकिता लोधी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पिछले 7 दिनों से लापता दोनों लड़कियां प्रेमी के साथ शादी करके घर लौटी हैं. श्रद्वा तिवारी मंदसौर में अपने प्रेमी संग शादी रचाया और निकिता पंजाब के संगरूर में अपने प्रेमी के साथ शादी करके लौटी है.

पिछले एक हफ्ते से लापता मध्य प्रदेश की श्रद्धा तिवारी और निकिता लोधी आज घर लौट आई. इंदौर श्रद्धा तिवारी मंदसौर और रायसेन की निकिता लोधी ने शादी करके घर लौटी है. तलाश में जुटी इंदौर और रायसेन पुलिस हलकान थी, लेकिन दोनों की नाटकीय वापसी ने सबको चौंका दिया है.

ये भी पढ़ें-कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र बोले, 'हॉस्टल के खाने में मिलते हैं मच्छर और मक्खियां, कलेक्टर साहब बीमार हो जाएंगे हम'

 मंदसौर में अपने प्रेमी संग लापता श्रद्धा तिवारी ने रचाई शादी 

गौरतलब है इंदौर की श्रद्धा तिवारी शुक्रवार सुबह मंदसौर में अपने प्रेमी के साथ शादी रचाई हैं. श्रद्धा तिवारी अपने पति के साथ इंदौर के एमआईजी थाने में पहुंची, जहां पुलिस अब श्रद्धा तिवारी से पूछताछ कर रही है. पुलिस पूछताछ में श्रद्धा तिवारी ने क्या कुछ बताया यह पुलिस के बयान के बाद ही पता चलेगा. 

पिता ने बेटी का पता बताने के लिए 51 हजार रखा था इनाम

रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर पुलिस को गुरुवार देर रात ही श्रद्धा के मंदसौर में होने का पता लगा था. पुलिस के मुताबिक 7 दिन तक लापता रही श्रद्धा तिवारी की गुरुवार को फोन पर बात हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा तिवारी के पिता ने बेटी का पता बताने वाले को 51,000 रुपए देने का इनाम देने का ऐलान किया था. पिता ने श्रद्धा की तस्वीर घर में उल्टी लटकाई थी.

ये भी पढ़ें-Great Example of Honesty: कचरे वाले ने लौटाया महिला का लाखों का मंगलसूत्र, गलती से कचरा गाड़ी में चला गया था

कटनी की अर्चना तिवारी के मध्य प्रदेश पुलिस राहत की सांस ले रही थी कि इंदौर की श्रद्धा तिवारी के लापता होने की खबर आ गई. इंदौर पुलिस अभी श्रद्धा तिवारी मिसिंग केस में जांच कर ही रही थी कि रायसेन जिले की निकिता लोधी के लापता होने की खबर ब्रेक हो गई. 

ये भी पढ़ें-ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लापता हुई 3 वर्षीय मासूम, टॉयलेट गई बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों से हुई गायब

पंजाब के संगरूर में प्रेमी संग शादी रचाकर लौटी निकिता लोधी

रायसेन जिले से लापता निकिता लोधी के पंजाब के संगरूर से लौटने की खबर गुरुवार रात ही ब्रेक हो गई थी. संगरूर जिले के धुरी में मिली निकिता लोधी शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ रायसेन लौट आने की खबर ब्रेक हो गई. निकिता ने संगरूर में प्रेमी के साथ मंदिर में विधिवत शादी करके लौटी हैं. 

हार्वेस्टर चलाने वाले प्रेमी से निकिता लोधी ने संगरूर रचाई शादी

रिपोर्ट के मुताबिक 7 दिन पहले लापता हुईं रायसेन की निकिता लोधी रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी हार्वेस्टर चलाने वाले प्रेमी के बुलाने पर घर से भागकर संगरूर गईं थीं. निकिता ने शादी के बाद पंजाब पुलिस ने अपने प्रोटेक्शन के लिए आवेदन किया, लेकिन कोर्ट आर्डर के बिना पंजाब पुलिस ने निकिता को रायसेन पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें-बेटे-बहू ने पिता को बंधक बनाकर पीटा, घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम, वीडियो में बाप को मारते दिखा कलयुगी बेटा

लापता निकिता लोधी के पंजाब के संगरूर से लौटने की खबर गुरुवार रात ही ब्रेक हो गई थी. संगरूर जिले के धुरी में मिली निकिता लोधी शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ रायसेन लौट आने की खबर ब्रेक हो गई. निकिता ने संगरूर में प्रेमी के साथ मंदिर में विधिवत शादी करके लौटी हैं. 

ये भी पढ़ें-नोटों के बंडल से भी नहीं डिगा युवक का ईमान, सड़क पर मिले किसान के डेढ़ लाख रुपए लौटाकर पेश की मिसाल

निकिता लोधी के संगरूर से रायसेन वापसी पर बना असमंजस 

रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के संगरूर जिले के धुरी में मिली निकिता लोधी की रायसेन वापसी पर असमंजस बन गया है. दरअसल, निकिता ने पंजाब पुलिस ने प्रोटेक्शन का आवदेन किया था. पंजाब पुलिस ने बिना कोर्ट आर्डर के निकिता और उसके पति को रायसेन पुलिस को सौंपने से इन्कार किया है.

संगरूर से वापसी के लिए निकिता का परिवार करेगा आवेदन

ऐसी रिपोर्ट है कि शादीशुदा निकिता लोधी की रायसेन वापसी के लिए निकिता का परिवार संगरूर कोर्ट में आवेदन करेगा. न्यायालय के आदेश के बाद ही निकिता की रायसेन में वापस हो पाएगी. चर्चा थी निकिता को बीती रात रायसेन लौट रही है, जिसकी पुष्टि रायसेन पुलिस भी कर चुकी थी, लेकिन अभी फिलहाल निकिता की वापसी अधर में लटक गई है.

ये भी पढ़ें-Heartwarming Video: गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने जीता दिल, मानव शृंखला के जरिए बनाई भगवान गणेश की मनमोहक आकृति

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com