विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2025

'नहीं चाहिए तुम्हारा साथ, अब थाम लिया प्रेमी का हाथ', MP की निकिता और उसके पति को पंजाब पुलिस देगी सुरक्षा

Nikita Lodhi Missing Case: निकिता ने अपने यहां हार्वेस्टर पर आने बाले संदीप के साथ शादी की है. 11 दिनों की मेहनत के बाद पुलिस निकिता लोधी तक पहुंची थी, जो अब घर लौटने को मना कर रही है.

'नहीं चाहिए तुम्हारा साथ, अब थाम लिया प्रेमी का हाथ', MP की निकिता और उसके पति को पंजाब पुलिस देगी सुरक्षा

Nikita Lodhi Case: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की रहने वाली निकिता लोधी के मामले में पंजाब के संगरूर कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने पंजाब पुलिस को निकिता और उसके पति की सुरक्षा का निर्देश दिया है. वहीं, निकिता के परिजनों ने निचली कोर्ट के फैसले के विरोध में जिला न्यायालय में कोई याचिका दाखिल नहीं की है.

Latest and Breaking News on NDTV

रायसेन से लापता होने के बाद वह परिजनों और पुलिस को पंजाब में प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंधी मिली थी. शादी के बाद निकिता ने अपने परिजनों के साथ वापस आने से इनकार कर दिया है. वहीं, परिजनों का भी कहना है कि उनका अब निकिता से कोई संबंध नहीं है. हालांकि परिजन अभी पंजाब के संगरूर जिले में ही हैं. वह शुक्रवार शाम तक रायसेन के लिए रवाना हो सकते हैं.

क्या है मामला

निकिता लोधी (21) 18 अगस्त को कॉलेज की फीस जमा करने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई. परिजनों ने जब उसकी काफी तलाश की और कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. कई दिनों तक बीत जाने के बाद परिजनों ने भोपाल जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बेटी की तलाश के लिए गुहार लगाई थी. फिर पुलिस भी हरकत में आ गई और जांच तेज की.

बेगमगंज एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने निकिता की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित की और मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, पंजाब में संगरूर जिले के धुरी थाना क्षेत्र में मिली. इसके बाद पुलिस की टीम परिजनों को लेकर उसी जगह पहुंची और 10 दिन से लापता निकिता लोधी को पंजाब पुलिस की मदद से 11वें दिन गुरुवार को बरामद कर लिया.

निकिता के यहां हार्वेस्टर का करता था काम

इधर उसने परिजनों के साथ आने से मना कर दिया. निकिता ने कहा कि उसने संदीप उर्फ मनीष से शादी कर ली है, जहां उसने पंजाब के मंदिर में उसके साथ सात फेरे लिए हैं. संदीप निकिता के यहां हार्वेस्टर का ही काम करता था. निकिता का कहना है कि वह शादी करने के बाद बहुत खुश है.

एसपी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि निकिता लोधी ने पंजाब के ही एक युवक से शादी कर ली है. दोनों ने थाने पहुंचकर शादी का आवेदन भी दिया हैय इस बात की पुष्टि के बाद पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई पूरी की.

ये भी पढ़ें- 7 दिनों से गायब श्रद्धा की कहानी तो फिल्मी निकली ! प्यार था सार्थक से लौटी तो करण की 'दुल्हन' बनकर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com