विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2025

अर्चना के बाद लापता हुई निकिता पंजाब में मिली, 10 दिन से ढूंढ रहे थे घरवाले; श्रद्धा तिवारी की अब भी तलाश

Raisen Missing Girl Nikita Lodhi: निकिता लोधी को पंजाब में बरामद कर लिया गया है, जहां वह मनीष नाम के युवक के साथ मिली है. भोपाल पुलिस ने मनीष के जीजा और दीदी से पूछताछ के बाद निकिता तक पहुंची और धूरी जिले के नावा गांव से उसे बरामद किया.

अर्चना के बाद लापता हुई निकिता पंजाब में मिली, 10 दिन से ढूंढ रहे थे घरवाले; श्रद्धा तिवारी की अब भी तलाश

Nikita Lodhi Missing News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की रहने वाली निकिता लोधी आखिरकार मिल गई है. 18 अगस्त से लापता निकिता 11वें दिन पंजाब से बरामद की गई है. वह मनीष नाम के युवक के साथ मिली. भोपाल पुलिस पहले मनीष के जीजा और दीदी तक पहुंची. फिर उन्हें पंजाब के संगरूर जिले के धूरी धाने बुलाया और पूछताछ की. उसके बाद पुलिस निकिता तक पहुंची और धूरी जिले के नावा गांव से बरामद कर लिया. निकिता 8 अगस्त को कॉलेज की फीस भरने के बाद रायसेन जिले के गैरतगंज से लापता हुई थी.

निकिता अब अपने परिजनों के साथ है, क्योंकि उसके परिजन बुधवार को ही पंजाब पहुंच गए थे. जांच के दौरान निकिता की लोकेशन पंजाब में ही मिली थी.

पंजाब के मंदिर में की शादी

SDOP आलोक श्रीवास्तव ने NDTV से पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि निकिता अपने घर हार्वेस्टर चलाने वाले युवक मनीष के साथ पंजाब चली गई थी, जहां उसने मंदिर में शादी कर ली. दोनों ने पंजाब पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है, जिसके लिए आवेदन किया है. वहीं, रायसेन पुलिस ने निकिता को लेकर आ रही है.

Add image caption here

रायसेन की निकिता लोधी,  इंदौर की श्रद्धा तिवारी

इंदौर में BBA फाइनल ईयर की 21 साल की छात्रा श्रद्धा तिवारी 5 दिनों से लापता है. श्रद्धा लगभग 2 बजे अपने घर से निकली थी और लोटस चौराहे के पास अचानक गायब हो गई. चौंकाने वाली बात यह है कि श्रद्धा अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई थी, जिससे उसके बारे में कोई संपर्क या सुराग नहीं मिल पा रहा है.

बेटी का पता बताने वाले को मिलेगा इनाम

दरअसल, श्रद्धा के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बाहर निकली थी. घटना के बाद से परिजन उसकी तलाश में दिन-रात जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. घटना के बाद सामने आए कई सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा को अकेले जाते हुए देखा गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि वह किसी के साथ जबरदस्ती नहीं गई थी. श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने बेटी की जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. उनका कहना है कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि श्रद्धा सुरक्षित वापस लौटेगी.

ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी के गायब होने का ऐसे फेल हुआ प्लान, सारांश के इस कदम से खुली पोल, जानिए पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com