विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2025

शहडोल में लापता युवक का जंगल में मिला अधजला शव, हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक युवक का शव जंगल में अधजला मिला है. पुलिस ने बताया कि राजकुमार साहू नामक युवक 10 अक्टूबर को घर से निकला था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं था.

शहडोल में लापता युवक का जंगल में मिला अधजला शव, हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में घर से लापता युवक का शव जंगल में अधजला मिला है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई गई है. मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बिजही गांव का रहने वाला राजकुमार साहू 10 अक्टूबर की दोपहर घर से निकला था.

पुलिस के अनुसार, राजकुमार की दोपहर को अपनी मां से उसकी बात हुई थी, जिस पर उसने घर जल्दी आने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद परिजनों से उसका संपर्क नहीं हुआ और वह घर से लापता हो गया. दूसरे दिन 11 अक्टूबर को परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने राजकुमार के लापता होने पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की.

हाईवे से दूर जंगल में मिला शव

इसके बाद सोमवार को राजकुमार का ब्यौहारी क्षेत्र में शहडोल-रीवा मार्ग पर हनुमान घाटी हाईवे से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में उसका शव मिला. शव को पत्ते रखकर जलाने की कोशिश की गई थी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चीजें स्पष्ट होंगी. हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है. शव को पीएम की कार्यवाही के लिए अस्पताल लाया गया है.

ये भी पढ़ें- भोपाल Murder का नया CCTV: दौड़ा-दौड़कर पीटते दिखे पुलिसकर्मी, मां बोली- आरोपी दिख जाएं तो ले लूं चंडिका का रूप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com