FIR के बाद 7 सूदखोर अंडरग्राउंड, सुसाइड मामले में पांच महीने की जांच के बाद ग्वालियर पुलिस ने दर्ज किया केस

युवक की आत्महत्या के बाद मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पांच महीने चली लंबी जांच के बाद पुलिस ने सात सूदखारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. इसकी भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

ग्वालियर में एक युवक के सुसाइड मामले में पुलिस ने 7 सूदखोरों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. केस दर्ज होते ही सातों सूदखोर भूमिगत हो गए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है. युवक की आत्महत्या का मामला 15 सितंबर 2025 का है. उसने अपने सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए थे. इन लोगों से युवक ने 15 से 20 लाख रुपए उधार लिए थे. पांच महीने की लंबी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

Betul Triple Murder: 'खूंखार' है मां-बाप और भाई का हत्यारा 12वीं टॉपर, अस्पताल में पलंग तोड़ा, बेहोश कर ग्वालियर भेजा गया, जानें कहानी

दरअसल, मृतक रमेश परमार, मुरार एसएलपी कॉलेज के पास लाल साहब की बगीची में रहते थे. 15 सितंबर 2025 को जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया था. हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जेएएच रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान परमार की मौत हो गई. सुसाइट नोट में रमेश परमार ने लिखा था कि वह कर्जदारों से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है. जांच में पता लगा है कि काम के सिलसिले में रमेश परमार ने योगेश उर्फ योगेन्द्र ऑटो वाला निवासी नदी पार टाल मुरार, जीडी शर्मा संचालक जय माता दी टूर एंड ट्रेवल्स थाटीपुर, सोनू पंडित निवासी लेदर फैक्ट्री मुरार, एदल सिंह कंसाना निवासी दुल्लपुर मेला रोड, अंकित गुर्जर निवासी दुल्लपुर, बंटी शर्मा निवासी सीपी कॉलोनी और संजीव गुर्जर निवासी लक्ष्मणगढ़ महाराजपुरा से 15 से 20 लाख रुपए उधार लिए थे. जिस काम के लिए रुपए लिए गए थे, उसमें घाटा होने पर रमेश परमार रुपए लौटा नहीं सका. जिसके बाद सूदखोर उसे परेशान करने लगे थे.  

भिंड में भीषण हादसा, 5 की मौत, 6 गंभीर, बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर

आरोपियों को तलाश रही पुलिस 

परमार की आत्महत्या के बाद मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पांच महीने चली लंबी जांच के बाद पुलिस ने सात सूदखारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. उनकी तलाश की जा रही है.  

Advertisement

राम वन गमन पथ पर लूट का नया तरीका, जेब से 3000 निकालकर चालक को मारी गोली, कील बिछाकर रोका था ट्रक