ग्वालियर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार

Gwalior News: पुलिस ने एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
ग्वालियर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

Madhya Pradesh News: ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. ग्वालियर पुलिस ने हथियार बेचने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. इसके पास से छह देशी पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है. बताया जा रहा है, वह ग्वालियर में हथियारो की डिलीवरी देने आया था.

ये भी पढ़ें Gwalior: सीएम के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस, जमानत रद्द कराने के लिए बनाई 30 अपराधियों की सूची

Advertisement

पुलिस के हाथ लगी है बड़ी सफलता

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपी के पास से 6 देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इस हथियार सप्लायर को गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सूर्य नमस्कार तिराहे से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी जनकगंज थाना क्षेत्र के हीरा भूमिया मंदिर के पास रहने वाला है. वह खरगोन से हथियार लाकर ग्वालियर में सप्लाई करता था. ग्वालियर क्राइम ब्रांच पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें WFI निलंबित, नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द, पहलवानों के 'दंगल' के बीच केंद्र सरकार का फैसला

Topics mentioned in this article