विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2026

ग्वालियर में अचानक अनियंत्रित होकर पलटी बस, 30 से ज्यादा यात्री घायल; चालक के नशे में होने की सूचना

Gwalior Bus Overturn: ग्वालियर में यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. बस ड्राइवर की लापरवाही और नशे की हालत में होने का आरोप है.

ग्वालियर में अचानक अनियंत्रित होकर पलटी बस, 30 से ज्यादा यात्री घायल; चालक के नशे में होने की सूचना

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया.  ग्वालियर से शुक्लाहारी जा रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. इस दौरान 30 से ज्यादा यात्री घायल होने की सूचना मिल रही है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया. इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

हादसा ग्वालियर में पिछोर थाना क्षेत्र के डबरा के घोंघे गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी है. कई गंभीर यात्रियों को डबरा बिलोआ स्थित सिविल अस्पताल में रेफर किया है. लोगों का कहना हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है, क्योंकि ड्राइविंग के समय चालक नशे की हालत में था.

हादसे के बाद देर रात घायलों को देखने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान पहुंच गईं. उन्होंने ट्रॉमा सेंटर मे डॉक्टर्स को जरूरी निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों को उपचार के लिए दस-दस हजार रुपये की तत्काल सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- इंदौर में Water System के लिए हजारों करोड़ खर्च, फिर भी घरों तक पहुंच गया 'जहर'!

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com