विज्ञापन

भव्य-दिव्य होगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, CM डॉ. मोहन यादव बोले-यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य

Shri Parshuram–Shri Krishna Lok परियोजना को मध्यप्रदेश सरकार जनापाव कुटी में विकसित करेगी, जहां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव और पर्यटन सुविधाएं मिलेंगी.

भव्य-दिव्य होगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, CM डॉ. मोहन यादव बोले-यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य

Shri Parshuram-Shri Krishna Lok: मध्‍य प्रदेश के इंदौर जिले के जनापाव कुटी में आयोजित भगवान श्री परशुराम के पावन प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ‘हम भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं. इसी क्रम में 17 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक' बनाया जाएगा. इस स्थान को भव्य-दिव्य रूप दिया जाएगा, ताकि यह विश्व स्तर पर अलग पहचान बना सके. यहां आने वाले लोग भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे और पुण्य प्राप्त करेंगे.' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.

भगवान परशुराम का जीवन प्रेरणादायी: CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन आस्था, श्रद्धा, परंपरा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है. सतयुग से लेकर त्रेतायुग तक उन्होंने जनकल्याण के लिए कार्य किया. वे चिरंजीवी माने जाते हैं और अन्याय व अधर्म के खिलाफ हमेशा खड़े रहे. वे शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे. उन्होंने कहा कि भगवान राम के विवाह में भी भगवान परशुराम के धनुष की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उस समय माता जानकी द्वारा धनुष को उठाना महिलाओं की शक्ति का उदाहरण है. 

Grand Shri Parshuram Shri Krishna Lok to be developed in MP CM Mohan Yadav announces at Janapav

Grand Shri Parshuram Shri Krishna Lok to be developed in MP CM Mohan Yadav announces at Janapav

महारथियों के गुरु थे भगवान परशुराम

सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम को महागुरु माना जाता है. उन्होंने भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महान योद्धाओं को शिक्षा दी. द्रोणाचार्य ने उनसे दिव्यास्त्र और ब्रह्मास्त्र का ज्ञान प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में भी भगवान परशुराम का विशेष महत्व रहा. महर्षि सांदीपनि के पुत्र को वापस लाने के दौरान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र का उपयोग किया, जो उन्हें भगवान परशुराम से प्राप्त हुआ था. उनके आशीर्वाद से ही श्रीकृष्ण ने कई कठिन कार्यों को सफल बनाया. 

Grand Shri Parshuram Shri Krishna Lok to be developed in MP CM Mohan Yadav announces at Janapav

Grand Shri Parshuram Shri Krishna Lok to be developed in MP CM Mohan Yadav announces at Janapav

नदियों के पुनर्जीवन पर जोर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनापाव क्षेत्र से चंबल, गंभीर, चौरल, अजनार, कारम, धाम्नी, नखेरी और सूमरा नदियों का उद्गम होता है. उन्होंने प्रशासन को गंभीर और अजनार नदियों के पुनर्जीवन की योजना बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नदियां धरती माता की धमनियों के समान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध जैसी नदी जोड़ो परियोजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित होंगी.

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना

मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा डाली. उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार भविष्य में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर रहेगी. 

Grand Shri Parshuram Shri Krishna Lok to be developed in MP CM Mohan Yadav announces at Janapav

Grand Shri Parshuram Shri Krishna Lok to be developed in MP CM Mohan Yadav announces at Janapav

कैसा होगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक'

प्रस्तावित ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक' को एक प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. लगभग 17.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस परिसर में भगवान परशुराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और दर्शन को आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा. यहां एक विशेष संग्रहालय बनाया जाएगा, जिसमें पांच दीर्घाएं होंगी उत्पत्ति दीर्घा, स्वरूप दीर्घा, संतुलन दीर्घा, ध्यान दीर्घा और शस्त्र दीर्घा. परिसर में दोनों भगवानों की कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी. इसके अलावा 30 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार, कथा मंच, चार गज़ेबो, व्यू पॉइंट, लैंडस्केपिंग और पाथवे जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.

भोपाल से ओरछा-चंदेरी पहुंचना हुआ आसान, CM यादव ने हेली सेवा का किया शुभारंभ; इतना होगा किराया

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close