विज्ञापन

MP में कमर्शियल गैस संकट; होटल-रेस्टोरेंट की हालत खराब, सरकार ने कहा कमी नहीं

Gas Booking Problem: गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ के कारण व्यवस्था भी बिगड़ने लगी है. कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं और घंटों इंतजार के बाद ही उन्हें नंबर मिल पाता है. लोगों को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते गैस की कमी या कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए वे सिलेंडर स्टॉक करने लगे हैं.

MP में कमर्शियल गैस संकट; होटल-रेस्टोरेंट की हालत खराब, सरकार ने कहा कमी नहीं
Gas Shortage: MP में कमर्शियल गैस संकट; होटल-रेस्टोरेंट की हालत खराब, सरकार ने कहा कमी नहीं

Gas Booking Problem: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध जैसी स्थिति (Iran-Israel Tension Impact) का प्रभाव अब मध्य प्रदेश में भी महसूस होने लगा है. अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण गैस आपूर्ति (Gas Supply) को लेकर उठी आशंकाओं ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है. कमर्शियल गैस सिलेंडरों (Commercial Cylinder Crisis) की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन संचालकों में चिंता बढ़ गई है. कई स्थानों पर बुकिंग तक रद्द होने लगी हैं, जिसके चलते आर्थिक संकट के संकेत दिखने लगे हैं.

Gas Crisis: गैस संकट की तस्वीर

Gas Crisis: गैस संकट की तस्वीर

सिलेंडर बुकिंग दोगुनी, एजेंसियों पर लंबी कतारें

जानकारी के अनुसार सागर जिले में सामान्य दिनों में जहां रोज लगभग 250 घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग होती थी, वहीं पिछले कुछ दिनों में यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के खाली सिलेंडरों को एक साथ रिफिल करवा रहे हैं. मांग बढ़ने के कारण फोन से बुकिंग में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे उपभोक्ता सीधे एजेंसी जाकर वॉट्सऐप या अन्य ऐप के माध्यम से बुकिंग करा रहे हैं. गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ के कारण व्यवस्था भी बिगड़ने लगी है. कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं और घंटों इंतजार के बाद ही उन्हें नंबर मिल पाता है. लोगों को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते गैस की कमी या कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए वे सिलेंडर स्टॉक करने लगे हैं.

रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ी चिंता, कई बंद होने की कगार पर

गैस संकट का सबसे बड़ा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर दिख रहा है. कई जगहों पर गैस की कमी के कारण रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं, जबकि कई बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं. संचालकों का कहना है कि गैस नहीं मिलने पर वे लकड़ी की भट्टी पर खाना बनाने की व्यवस्था करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इससे लागत और समय दोनों बढ़ जाएंगे. मैरिज गार्डन में भी हलचल है. कई आयोजनों की बुकिंग रद्द हो रही है क्योंकि कैटरिंग सेवाओं को कमर्शियल गैस समय पर नहीं मिल पा रही है.

25 दिन का बुकिंग नियम बढ़ा रहा परेशानी

नए नियमों के अनुसार, एक सिलेंडर लेने के बाद 25 दिन तक दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकता. जानकारी के अभाव में कई उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर दोबारा एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है. एजेंसी संचालक नियम को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने में लगे हैं.

“प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं” : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

गैस संकट की बढ़ती चर्चा के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में घरेलू और कमर्शियल गैस की कोई कमी नहीं है. मंत्री के अनुसार देश की लगभग 50% गैस घरेलू उत्पादन से आती है और बाकी आयात की जाती है. वर्तमान में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में गैस आपूर्ति सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालात पर नजर रखने के लिए तीन मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है, जो लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है. मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी या ओवररेटिंग मिली तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : LPG Gas Rumors: एलपीजी गैस पर अफवाहों के बीच बलौदा बाजार कलेक्टर सख्त; वितरकों को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें : Singrauli Crime News: सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर बवाल, भीड़ ने स्कॉर्पियो जलाई

यह भी पढ़ें : रतलाम में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सर्विस सेंटर पर छापा, इतने सिलेंडर जब्त

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close