विज्ञापन

LPG Gas Rumors: एलपीजी गैस पर अफवाहों के बीच बलौदा बाजार कलेक्टर सख्त; वितरकों को दी चेतावनी

LPG Supply Chhattisgarh: बलौदा बाजार में घरेलू एलपीजी गैस की कमी की अफवाहों पर कलेक्टर ने समीक्षा बैठक ली. कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

LPG Gas Rumors: एलपीजी गैस पर अफवाहों के बीच बलौदा बाजार कलेक्टर सख्त; वितरकों को दी चेतावनी
LPG Gas Rumors: एलपीजी गैस पर अफवाहों के बीच बलौदा बाजार कलेक्टर सख्त; वितरकों को दी चेतावनी

Gas Distributors Meeting: सोशल मीडिया पर घरेलू रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों (LPG Gas Rumors) के बीच बलौदा बाज़ार (Balodabazar LPG Gas) जिले में पैनिक स्थितियों को रोकने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर कुलदीप शर्मा (Collector Kuldeep Sharma) ने संयुक्त जिला कार्यालय में गैस वितरकों की समीक्षा बैठक (Gas Distributors Meeting) ली. बैठक में जिले के सभी घरेलू एलपीजी गैस वितरक मौजूद रहे. बैठक के दौरान गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई.

“निर्धारित दर पर ही गैस दें, कालाबाजारी मिली तो कार्रवाई तय” : कलेक्टर

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले की सभी गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को केवल निर्धारित और प्रचलित दर पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गैस की कृत्रिम कमी, स्टॉक छिपाना या वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कहीं से भी कालाबाजारी, अधिक दाम वसूली या गलत वितरण की शिकायत मिली, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने वितरकों को यह भी निर्देश दिया कि एलपीजी के भंडारण और वितरण से जुड़े सभी अभिलेख एवं पंजी व्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विभागीय अधिकारी तुरंत रिकॉर्ड की जांच कर सकें.

कमर्शियल एलपीजी पर भी जोर, समन्वय से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने घरेलू सिलेंडरों के साथ-साथ कमर्शियल गैस की उपलब्धता पर भी समान ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों को परेशानी न हो, इसके लिए कमर्शियल गैस की आपूर्ति में भी उचित समन्वय बनाकर पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना आवश्यक है.

जिले में 22 एलपीजी वितरक सक्रिय, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान ऑयल के कुल 22 अधिकृत एलपीजी वितरक कार्यरत हैं, जो अलग‑अलग क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करा रहे हैं. बैठक में उपस्थित वितरकों ने भी बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है. कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी समन्वय के साथ सुचारू रूप से जारी है.

शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या या अनियमितता की शिकायत उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800‑233‑3663 पर दर्ज करा सकते हैं. प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, कृत्रिम कमी या अनियमितता दिखाई दे, तो तत्काल विभाग को अवगत कराएं ताकि समय पर कार्रवाई हो सके.

यह भी पढ़ें : रतलाम में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सर्विस सेंटर पर छापा, इतने सिलेंडर जब्त

यह भी पढ़ें : Singrauli Crime News: सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर बवाल, भीड़ ने स्कॉर्पियो जलाई

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त; करोड़ों अन्नदाताओं को दो-दो हजार, ऐसे चेक करें लिस्ट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close