विज्ञापन

Pro-Iran Slogans: ईरान के पक्ष में VIDEO बनाने वाले 4 युवक भेजे गए जेल, MP पुलिस ने हाथों में हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस

Accused Paraded In Handcuffs: रायसेन पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद हथकड़ियों में जकड़कर चार युवकों का सड़क पर जुलूस निकला, जिन्होंने ईरान की तरफदारी और समर्थन में रील बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया था. कोर्ट में पेश किए गए चारो आरोपियों क्रमशः  शादाब कुरैशी,यूसुफ शेख, वसीम ख़ान और सलमान ख़ान को फिलहाल कोर्ट ने सलाखों के पीछे भेज दिया है.

Pro-Iran Slogans: ईरान के पक्ष में VIDEO बनाने वाले 4 युवक भेजे गए जेल, MP पुलिस ने हाथों में हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस
YOUTH PARADED IN HANDCUFFS ON ROAD FOR RAISING PRO-IRAN SLOGANS

Iran Pro Youth Paraded In Handcuffs: इजराइल और ईरान युद्ध में मारे गए ईरानी राष्ट्रपति रहे अयातुल्ला खोमेनी की तरफदारी में नारे लगाने औj रील बनाकर अपलोड करने वाले चार युवकों को एमपी पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने हथकड़ियों में जकड़कर पहले चारों युवकों का सड़क पर परेड कराया गया, जिसके बाद चारों को कोर्ट में पेशे किया गया. फिलहाल, आरोपी चारों युवकों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है.  

रायसेन पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद हथकड़ियों में जकड़कर चार युवकों का सड़क पर जुलूस निकला, जिन्होंने ईरान की तरफदारी और समर्थन में रील बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया था. कोर्ट में पेश किए गए चारो आरोपियों क्रमशः  शादाब कुरैशी,यूसुफ शेख, वसीम ख़ान और सलमान ख़ान को फिलहाल कोर्ट ने सलाखों के पीछे भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-Viral Video: चलती ट्रेन में चढ़ रहा था पैसेंजर, चली जाती जान, लेकिन फरिश्ता बन गया RPF जवान

जंजीरों में शादाब कुरैशी, यूसुफ शेख, वसीम ख़ान और सलमान ख़ान का कराया परेड

रिपोर्ट के मुताबिक रायसेन की कोतवाली पुलिस ने ईरान की तरफदारी करने वाले चार युवकों क्रमशः  शादाब कुरैशी, यूसुफ शेख, वसीम ख़ान और सलमान ख़ान की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जंजीरों में जकड़ा और अस्पताल से कोर्ट तक उनका जुलूस निकाला. आरोपी चारों युवकों ने ईरान के समर्थन में किले की प्राचीर से ईरान के पक्ष में रील बनाकर तोप के वीडियो को एडिट किया था और फिर उसे सोशल  मीडिया पर अपलोड किया था. 

ईरान के समर्थन में नारे लगाए और रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था

गौरतलब है ईरानी राष्ट्रपति अयातुल्ला खोमैनी की एयर स्ट्राइक में हुई मौत के बाद भारत में ईरान के समर्थन में जगह-जगह नारे लगाने और प्रर्दर्शन करने के मामले सामने आए थे. सलाखों के पीछे भेजे गए रायसेन जिले के चारो युवकों का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो पर मानवाधिकार आयोग के सदस्य द्वारा सवाल उठाए गए थे. 

ये भी पढ़ें-Bhoomika Jain Success Story: बिना कोचिंग सतना की बेटी ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, तीसरे प्रयास में रचा इतिहास, हासिल की 331वीं रैंक

ईरान के समर्थन में नारे लगाने और इंटरनेट पर समर्थन में वीडियो अपलोड करने रर स्वतः संज्ञान लेते हुए रायसेनकोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो से चारों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय उन्हें जंजीरों से जकड़कर  सड़क पर परेड निकाला. न्यायालय में पेशी तक चारों आरोपी लंगड़ाते हुए नजर आए. 

वायरल होने के बाद मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने वीडियो पर सवाल उठाए थे

उल्लेखनीय है ईरान के समर्थन में इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. चारों आरोपियों को अस्पताल से लेकर न्यायालय तक निकालने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें-MP Board Exam: लड़की बनकर बोर्ड एग्जाम में पहुंचा लड़का, जवाब सुन स्टाफ रह गया हक्का-बक्का

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close