विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2024

क्या आज भी है अंधविश्वास पर यकीन? तांत्रिक ने छात्रा के सिर पर चला दी तलवार, जानें वजह

Dewas News: क्या आज भी लोगों को अंधविश्वास पर यकीन है, क्योंकि मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बेहद अजीब मामला सामने आया है. छात्रा को बुरे सपने आ रहे थे, वो तांत्रिक के पास इलाज के लिए गई थी. लेकिन तांत्रिक ने ऐसा इलाज किया की छात्रा के सिर टांके लगाने की नौबत आ गई.

क्या आज भी है अंधविश्वास पर यकीन?  तांत्रिक ने छात्रा के सिर पर चला दी तलवार, जानें वजह
देवास: तांत्रिक ने 18 वर्षीय छात्रा पर तलवार से किया हमला, सिर में लगे 6 टांके.

MP News In Hindi: दुनिया चाहे कितनी भी बदल जाए लेकिन लोगों को आज भी अंधविश्वास पर यकीन है. देवास से अंधविश्वास को लेकर हैरान करने वाला केस आया है. देवास शहर के सिंगावदा इलाके से अंधविश्वास का एक खौफनाक मामला सामने आया है. ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें, एक तांत्रिक ने 18 वर्षीय छात्रा पर तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में छात्रा के सिर में गहरी चोटें आईं और  6 टांके लगाए गए हैं. घायल छात्रा का इलाज अस्पताल में जारी है. 

इस वजह से झाड़-फूंक शुरू की

घटना तब हुई, जब छात्रा को लगातार बुरे सपने आ रहे थे, जिसके बाद उसकी दादी उसे सिंगावदा स्थित एक तांत्रिक के पास ले गई. तांत्रिक ने छात्रा को बुरे सपनों से छुटकारा दिलाने के नाम पर झाड़-फूंक शुरू की. इसी दौरान तांत्रिक ने अचानक तलवार निकालकर छात्रा पर वार कर दिया. इस हमले से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई.

ये भी पढ़ें- विकास से कोसों दूर है चित्रकूट का ये क्षेत्र, यहां अक्सर ऐसे निकलती है चार कंधों पर सिस्टम की 'अर्थी'

तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज

परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया. हालांकि, इस गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज करने में तीन दिन की देरी की. घटना के बाद पुलिस ने आखिरकार तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग और परिवारजन तांत्रिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने इलाके में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, और लोगों ने पुलिस से अपील की है कि ऐसे अंधविश्वासी अपराधों पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें- रीवा में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में डूब गईं तीन मासूम बहनें, मौत से क्षेत्र में पसरा मातम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com