भगवान राम पर कांग्रेस हमेशा से उठाती रही है सवाल : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जबकि भारत पहले से ही जुड़ा हुआ था. हां इनके पुरखों ने जरूर भारत को तोड़ा था.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
शिवराज सिंह ने सैम पित्रोदा के बयान पर किया पलटवार

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला है. पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, भगवान राम पर कांग्रेस हमेशा से ही सवाल उठाती रही है, जबकि भगवान राम तो आराध्य हैं, अस्तित्व हैं. उन्होंने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ये जहां-जहां जाते हैं वहां वहां कांग्रेस की दुर्गति ही होती है.

मंदिर जाना लोगों की आस्था का विषय...

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने राम मंदिर और लोगों के मंदिर जाने पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, मंदिर जाना लोगों की आस्था विषय है, कांग्रेस को कभी भी इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. पूजा, आराधना, मंदिर जाना ये अरबों लोगों की आस्था से जुड़ा है. भगवान राम आराध्य हैं, अस्तित्व हैं, प्राण हैं, भगवान हैं आखिर कांग्रेस क्यों इस पर हमेशा से सवाल उठाती है.

Advertisement

VIDEO | "Yes, I saw the parts he destroyed when he carried out the 'Bharat Jodo Yatra' in Madhya Pradesh. Bharat was united, and it was divided by their ancestors only," says former MP CM @ChouhanShivraj on Rahul Gandhi's 'Bharat Nyay Yatra'. pic.twitter.com/K3z2HJVmT6

— Press Trust of India (@PTI_News) December 27, 2023 >

ये भी पढ़ें नाबालिग अपना शौक पूरा करने के लिए करते थे बाइकों की चोरी, पुलिस ने पकड़कर इनकी निशानदेही पर जब्त की 17 बाइकें

भारत को इनके पुरखों ने ही तोड़ा था

पुर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर कहा कि, राहुल गांधी ने पहले भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, भारत तो पहले से ही जुड़ा हुआ है, लेकिन कभी इनके पुरखों ने भारत को जरूर तोड़ा था. उन्होंने राहुल गांधी का नाम ना लेते हुए कहा कि, ये जहां-जहां जाते है वहां-वहां कांग्रेस की दुर्गति ही होती है. इनकी यात्रा मध्यप्रदेश से भी गुजरी थी, जिसके बाद विधानसभा चुनाव हुए और नतीजे सबके सामने हैं. उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, कांग्रेस 29 की 29 सीटों पर साफ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें न्यूजीलैंड से आई युवती से शादी का झांसा देकर दोस्त ने किया दुष्कर्म, पांच लाख रुपये भी ठगे, आरोपी फरार

Advertisement
Topics mentioned in this article