विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2025

सदैव 'कार्य निष्ठा' की शिक्षा और प्रेरणा मिली... ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर CM मोहन ने जताया शोक

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी एक शिक्षक थे और उन्होंने जीवन का हर क्षण मां भारती की सेवा के लिए न्यौछावर कर दिया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए प्रार्थना की है.

सदैव 'कार्य निष्ठा' की शिक्षा और प्रेरणा मिली... ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर CM मोहन ने जताया शोक
CM Mohan Yadav Spain Visit: ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर CM मोहन ने जताया शोक

CM Mohan Yadav Spain Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन हो गया है. सीएम मोहन यादव इन दिनों विदेश यात्रा में हैं. वहीं से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले उनके पूज्य ससुर श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी से सदैव 'कार्य निष्ठा' की शिक्षा और प्रेरणा मिली है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके देवलोकगमन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि गहन शोक की इस घड़ी में यही शिक्षा व प्रेरणा मुझे संबल प्रदान करती है कि मैं विदेश यात्रा पर मध्यप्रदेश के विकास के संकल्प को पूरा कर पाऊं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी एक शिक्षक थे और उन्होंने जीवन का हर क्षण मां भारती की सेवा के लिए न्यौछावर कर दिया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए प्रार्थना की है.

डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम ने भी जताया शोक

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है. उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि स्व. श्री यादव ने अपना जीवन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित किया. देवड़ा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

वहीं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय यादव ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों के कार्य में समर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान दिया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पूज्य ससुर ब्रह्मानंद यादव जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपना श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति"

यह भी पढ़ें : MP में न्याय के लिए भटक रहे हैं समाज के कमजोर वर्ग; नेता प्रतिपक्ष ने कहा- मध्य प्रदेश के आयोग निष्क्रिय

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: किसान भाई ध्यान दें; 20वीं किस्त से पहले करवा लें ये काम, MP में जल्द शुरू होगा अभियान

यह भी पढ़ें : ODOP: लोकल से ग्लोबल की उड़ान; MP के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, एक जिला-एक उत्पाद में मिला यह पुरस्कार

यह भी पढ़ें : World Snake Day 2025: सांप को लेकर सोच बदलें! दुश्मन नहीं मित्र है सर्प; जानिए भ्रांतियां और सच्चाई


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com