विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2025

Jabalpur: रांझी को CM मोहन ने दी 26.80 करोड़ की सौगात! स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं

Jabalpur News: खेल परिसर में 400 मीटर का आठ लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, 6,250 वर्गमीटर का आर्चरी एरिना, फुटबॉल मैदान, तकनीकी भवन, हॉस्टल और 560 दर्शकों की क्षमता वाला पवेलियन शामिल हैं. खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित यह परिसर जबलपुर और प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा.

Jabalpur: रांझी को CM मोहन ने दी 26.80 करोड़ की सौगात! स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं
Jabalpur News: रांझी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Ranjhi Sports Complex: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) रांझी में 26.80 करोड़ रुपये से बने खेल परिसर की सौगात दे रहे है. इस खेल परिसर के सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी. यहां खिलाड़ियों के आवास के लिये सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल, तकनीकी भवन, पवेलियन और दर्शक गैलरी का निर्माण भी किया गया है. दरअसल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप खेल सुविधाओं के विकास के लिये प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार 19 फरवरी के जबलपुर (Jabalpur) के अपने प्रस्तावित प्रवास के दौरान संस्कारधानी वासियों को रांझी खेल परिसर के रूप में बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत लगभग 26 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनाये गये इस खेल परिसर का लोकार्पण करेंगे.

जानिए इस स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स की विशेषताएं

रांझी में जबलपुर इंजीयनियरिंग कॉलेज की करीब 12.7 एकड़ क्षेत्र में निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल परिसर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की जा सकेंगी. यहाँ 400 मीटर का आठ लेन सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक बनाया गया है. अकेले इस सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक के निर्माण पर ही 6 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किये गये हैं. सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक को चेन लिंक फेंसिंग से कव्हर किया गया है और पाथ वे भी बनाया गया है. रांझी खेल परिसर में फुटबॉल की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा सकेंगी.

खेल परिसर में 6 हजार 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में आर्चरी एरिना भी बनाया गया है. इसमें 50 और 70 मीटर की तीरंदाजी की स्पर्धाएं हो सकेंगी. रांझी खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान दिया गया है. खेल परिसर में 19 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से तकनीकी भवन, हॉस्टल भवन और मय दर्शक गैलरी के पवेलियन का निर्माण किया गया है.

खेल परिसर में 1 हजार 835 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाये गये तीन मंजिला तकनीकी भवन में प्लेयर कक्ष, फिजियो कक्ष, कोच कक्ष, मीटिंग हॉल, क्लास रूम, जिम, लाइब्रेरी और आफिस कक्ष जैसी सुविधाएं भी होंगी. ये सभी कमरे वातानुकूलित होंगे. खिलाड़ियों के आवास के खेल परिसर में 2 हजार 384 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 74 बिस्तरों का हॉस्टल भवन भी बनाया गया है.

कुल चौबीस शयन कक्ष के इस हॉस्टल में बारह कक्ष महिला एवं बारह कक्ष पुरुष खिलाड़ियों के लिए हैं. अटैच टॉयलेट युक्त इन सभी कक्षों में एसी लगाए गए हैं. हॉस्टल भवन में डाइनिंग हॉल, किचन और कॉमन रूम भी हैं.

रांझी खेल परिसर में तकनीकी और हॉस्टल भवन के अतिरिक्त 560 क्षमता की पवेलियन के साथ दर्शकों के लिये गैलरी का निर्माण भी किया गया है. पवेलियन के भूतल पर ऑफिस, प्लेयर लॉबी, मीडिया लाउंज एवं महिला-पुरुषों के लिए  प्रसाधन बनाए गए हैं.

MP High Court on EWS Reservation: UPSC अभ्यर्थियों को लेकर MP हाईकोर्ट ने कहा- EWS को मिले 5 साल की आयु छूट व 9 अटेम्प्ट

खेल परिसर में आकर्षक प्रवेश द्वार, करीब 380 मीटर की सीमेंट कांक्रीट रोड, पार्किंग, संपवैल सहित पम्प हाऊस और गॉर्डरूम का निर्माण किया गया है. CCTV कैमरा व स्ट्रीट लाइट भी यहां लगाये गये हैं. राँझी खेल परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवाल भी बनाई गई है.

रांझी खेल परिसर में लगभग एक करोड़ रुपये के फर्नीचर की व्यवस्था भी की गई है. इसमें ऑफिस कक्षों के लिए टेबल, कुर्सियां, सोफा, हॉस्टल भवन  के लिये बिस्तर, अलमारी, स्टडी टेबल, डाइनिंग टेबल आदि शामिल हैं. खेल परिसर में एक जिम हॉल भी है. लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये के वेट ट्रेनिंग के उपकरण लगाये गये हैं.

ये इवेंट हो सकेंगे

खेल परिसर में बनाये गये 400 मीटर के 8 लेन वाले सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक में प्रत्येक लेन की चौड़ाई 1.22 मीटर है. इस ट्रैक पर 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर स्प्रिंट, 110 एवं 400 मीटर बाधा दौड़, 4 गुना 100 एवं 4 गुना 400 मीटर रिले रेस, मध्यम दूरी और लंबी दूरी की स्टीपल चेज, 20 किलोमीटर और 50 किलोमीटर की रेस वॉक हो सकेंगी. हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप एवं पोल वॉल्ट, भाला, डिस्कस और हैमर थ्रो एवं शॉट पुट की स्पर्धाएं, हेप्टाथलॉन एवं डेकाथलॉन जैसी स्पर्धाएं की प्रतियोगिताएं भी राँझी खेल परिसर में हो सकेंगी.

यह भी पढ़ें : MP में हर 45 Km में हेलीपैड व 150 Km में Airport! नई उड्‌डयन नीति को लेकर CM मोहन ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें : Free Laptop Yojana: स्कूटी के बाद अब लैपटॉप! इस तारीख को CM मोहन 89 हजार+ स्टूडेंट्स को देंगे 224 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : New Shop Act: छत्तीसगढ़ में अब छोटे दुकानदारों को मिलेगी राहत! नए दुकान एवं स्थापना एक्ट में क्या कुछ है?

यह भी पढ़ें : Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: मुगलों से लोहा लेने वाले छत्रपति महाराज को श्रद्धांजलि! जानिए उनका जीवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com