विज्ञापन

क्या है 'हनुमान लोक प्रोजेक्ट'? सीएम मोहन आज छिंदवाड़ा में करेंगे उद्घाटन, पूर्व सीएम ने रखी थी आधारशिला

Expansion of the Jam Sawali Hanuman Temple.: साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 30 एकड़ में फैले कॉरिडोर आधारशिला रखी थी. कई चरणों में निर्मित होने वाली इस विशाल धार्मिक परियोजना में भगवान हनुमान की कई मूर्तियां और आकृतियां शामिल होंगी, जिनमें पहले प्रांगण में उनके बाल रूप की एक मूर्ति भी होगी.

क्या है 'हनुमान लोक प्रोजेक्ट'? सीएम मोहन आज  छिंदवाड़ा में करेंगे उद्घाटन, पूर्व सीएम ने रखी थी आधारशिला
CM DR. MOHAN YADAV WILL INAUGURATE TODAY 'HANUMAN LOK PROJECT'

MP Tourism: सीएम डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा जिले का दौरा करेंगे और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से विकसित हनुमान लोक परियोजना का उद्घाटन करेंगे. लगभग 30 एकड़ में फैला कॉरिडोर राज्य में एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है. यह प्रोजेक्ट मौजूदा जाम सवाली हनुमान मंदिर का विस्तार है, जो आधुनिक तकनीक और प्राचीन परंपराओं के संयोजन से निर्मित की जा रही है.

साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 30 एकड़ में फैले कॉरिडोर आधारशिला रखी थी. कई चरणों में निर्मित होने वाली इस विशाल धार्मिक परियोजना में भगवान हनुमान की कई मूर्तियां और आकृतियां शामिल होंगी, जिनमें पहले प्रांगण में उनके बाल रूप की एक मूर्ति भी होगी.

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान, साल 2026-27 तक 18.48 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का किया अनुमान

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रखी थी परियोजना की आधारशिला

गौरतलब है पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने इस परियोजना की घोषणा की थी. इस दौरान जारी हुए ब्लूप्रिंट के अनुसार, पवित्र रामटेकरी पर्वत की परिक्रमा के लिए एक संजीवनी पथ भी विकसित किया जाएगा. रामनवमी के अवसर पर सीएम मोहन छिंदवाड़ा व नवगठित पांढुर्ना जिले के अपने दौरे के दौरान 506.29 करोड़ रुपए की लागत वाली 100 से अधिक पूर्ण विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे.

सीएम मोहन 'संबल योजना' के लाभार्थियों के खाते में करेंगे पैसे ट्रांसफर 

रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में सीएम मोहन एक ही क्लिक के ज़रिए पूरे राज्य में 'संबल योजना' और विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित करेंगे. उद्घाटन किए जाने वाले प्रमुख प्रोजेक्ट्स में 69.49 करोड़ रुपए की लागत से बना 'मध्य प्रदेश भवन विकास निगम' का कार्यालय, नवगठित जिले पांढुर्ना में 'कलेक्टर कार्यालय', 'जिला अस्पताल' और 'पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय' शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-MP में 27 फीसदी OBC आरक्षण को लेकर जल्द आएगा फैसला, 16 अप्रैल से शुरू होगी फास्ट ट्रैक सुनवाई

Latest and Breaking News on NDTV

अक्टूबर 2023 में पांढुर्ना को घोषित किया गया था  प्रदेश का 55वां जिला

उल्लेखनीय है उद्घाटन की बाट जोह रहे संस्थान जिले में प्रशासनिक, स्वास्थ्य सेवा और कानून व्यवस्था सेवाओं को मजबूत करेंगे, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी. बता दें, अक्टूबर 2023 में छिंदवाड़ा जिले से अलग करके पांढुर्ना को आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश का 55वां जिला घोषित किया गया था. प्रशासनिक दक्षता में सुधार के लिए पांढुर्ना और सौंसर तहसीलों का विलय करके इसका गठन किया गया था.

ये भी पढ़ें-Maoism In Life Support: बस्तर में वेंटीलेटर पर माओवाद, साल भर में सिमटा 4 दशकों का उग्रवाद, दावा- दंतेवाड़ा में एक भी माओवादी नहीं बचा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close