विज्ञापन

कूनो से आई खुशखबरी! ‘गामिनी’ ने दिए 3 शावक, भारत में चीतों की संख्या पहुंची 38

cheetah gamini cubs kuno : गामिनी के तीन नए शावकों के साथ भारत में जन्मे जीवित चीता शावकों की संख्या 27 हो गई है. कूनो में लगातार सफल प्रसव इस बात का प्रमाण है कि यहां का इकोसिस्टम चीतों के लिए सुरक्षित और उपयुक्त है.

कूनो से आई खुशखबरी! ‘गामिनी’ ने दिए 3 शावक, भारत में चीतों की संख्या पहुंची 38

Kuno Cheetah News Today: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है. दरअसल, प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी' ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. यह कूनो में चीते का नौवां सफल प्रसव है और इस उपलब्धि के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है. यह घटना केवल एक प्रसव नहीं, बल्कि देश के वन्य जीव संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता का प्रतीक मानी जा रही है.

भारत में लगभग 70 वर्ष पहले चीते विलुप्त हो चुके थे. देश में फिर से चीतों को बसाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की गई थी. इसके तहत दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से चीतों को लाकर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया. इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी अब दूसरी बार मां बनी है. यह दर्शाता है कि कूनो का प्राकृतिक वातावरण चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है और पुनर्वास योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close