Ujjain Mahakal के दर पर पहुंचीं अदाकारा पूनम ढिल्लो, पति के साथ लिया बाबा का आशीर्वाद

Mahakaal Ujjain MP : 90 के दशक की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लो आज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचीं. ढिल्लो ने कहा कि मैं भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गई. मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि बाबा महाकाल के बहुत अच्छे से दर्शन हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ujjain Mahakal के दर पर पहुंचीं अदाकारा पूनम ढिल्लो, पति के साथ लिया बाबा का आशीर्वाद

Poonam Dhillon in Ujjain Mahakal : देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में हर रोज़ किसी न किसी बड़ी हस्ती का आना-जाना रहता है. इसी कड़ी में सोमवार को 90 के दशक की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लों अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल मंदिर की शरण में पहुंची. मंदिर पहुंचकर उन्होंने नंदी हाल से दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया. बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में सोमवार दोपहर मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंची. उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा कर नंदी हॉल से शिव जी की अराधना की.

"बाबा के दर्शन करके मैं धन्य हो गई..."

इसके बाद अदाकारा ने मंदिर परिसर के ओम्कारेश्वर मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया और फिर गणेश मंदिर पहुंचकर इच्छापूर्ति गणेश भगवान का आशीर्वाद लेकर कलावा बंधवाया. इस दौरान अदाकारा ढिल्लो ने कहा कि मैं भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गई. मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि बाबा महाकाल के बहुत अच्छे से दर्शन हुए. मैंने अपने और परिवार के साथ दोस्तों के लिए भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा कि सब खुश रहें और सही सलामत रहें.

Advertisement

हेमामालिनी किसलिए हुईं थी नाराज़? 

मालूम हो कि कुछ दो दिन पहले विक्रमोतासव में भाग लेने के लिए कई बड़े फ़िल्मी सितारे बाबा की शरण में पहुचें थे. वहीं, बीते महीने  सांसद और मशहूर अदाकरा  हेमामालिनी भी बाबा के दर पर पहुंची थी. इस दौरान हेमा  मालिनी ने बाबा महाकाल के दर्शन में VIP लोगों के कारण दिक्कत आने पर नाराजगी जाहिर की थी. यही नहीं, हाल ही में हाल ही में गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी,आयुष्मान खुराना, सोहा अली खान अरमान कोहली कॉमेडियन भारती सिंह भी बाबा महाकाल का आशिर्वाद लेने आए थे.

नेताओं को भी बाबा का सहारा 

बता दें कि हाल ही में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा पत्नी और बेटे के साथ बाबा के पूजन के लिए आए थे. वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक-दो बार आशीर्वाद लेने बाबा महाकाल के दरबार पहुंचें हैं. वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फाड़नवीस, UP के CM योगी आदित्यनाथ, गोवा के CM, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई राजनेतिक हस्तियां बाबा के दर्शन के लिए आ चुके हैं. कई उद्योगपति के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बारी-बारी से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं. 

पढ़ने के लिए क्लिक करें : 

"राम मंदिर हमने खुलवाए हैं..." PCC चीफ जीतू पटवारी ने BJP पर निशाना साधते हुए दिया बड़ा बयान

Govinda In Ujjain: महाकाल के दरबार में पहुंचें एक्टर गोविंदा, नंदी के कान में मांगी अपनी मन्नत


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.