विज्ञापन

Bhopal Accident: रायसेन भोपाल हाईवे पर 2 बसों की टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, 20 से अधिक घायल  

रायसेन भोपाल हाईवे पर 2 बसों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Bhopal Accident: रायसेन भोपाल हाईवे पर 2 बसों की टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, 20 से अधिक घायल  

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रायसेन भोपाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा. दो बसों को आमने सामने से टक्कर में ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसा सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.   

 जानकारी के अनुसार, हादसा रायसेन जिले में नेशनल हाईवे-146 पर हुआ, जहां दो यात्री बसें क्रॉसिंग के दौरान आमने-सामने से टकरा गई. हादसे में सागर से भोपाल जा रही शक्ति ट्रेवल्स की बस के यात्रियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. हादसे में बस की खिड़की के पास बैठे यात्रियों की मौत हो गई. टक्कर के बाद दोनों बसों में चीख-पुकार मच गई. 

ये भी पढ़ें-  छतरपुर में एक्सीडेंट के बाद देर रात बवाल, पुलिस से झूमाझटकी और पथराव 

पुलिस ने शुरू की जांच  

घटना की सूचना मिलते ही रायसेन और भोपाल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. मृतकों के शव पोटमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे गए हैं. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें-  दुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर को भेजा गया जेल, युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण का लगाया था आरोप  

ये भी पढ़ें-  गाय को बचाने में हादसा; कांग्रेस विधायक की SUV दीवार से टकराकर जलकर खाक

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close