विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर को भेजा गया जेल, युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण का लगाया था आरोप

मुरैना की एक युवती ने डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार की रात दुष्कर्म का मामला दर्ज कर डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने कोर्ट में पेस किया गया था, जहां जज ने उन्हें 19 जून तक के लिए जेल भेज दिया है. 

दुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर को भेजा गया जेल,  युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण का लगाया था आरोप
मुरैना के डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लेजाती पुलिस
ANI

Morena Deputy Collector Arrested: मध्य प्रदेश के मुरैना से दुष्कर्म के एक हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस ने आरोपी डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने आरोपी को 19 जून तक के लिए जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. 

दरअसल, थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार के आरोपी को न्यायालय में पेश किया था. इस दौरान जिला और सत्र न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश ने उन्हें 19 जून तक के लिए जेल भेज दिया. मुरैना की एक युवती ने डिप्टी कलेक्टर पर 30 मार्च 2025 से 30 जून 2026 तक शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार की रात दुष्कर्म का मामला दर्ज कर डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को गिरफ्तार किया था. 

पहले भी महिला से अभद्रता का लगा था आरोप

आरोपी डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर फिलहाल मुरैना जिला कलेक्ट्रेट में पदस्थ हैं. इनके खिलाफ सबलगढ़ एसडीएम रहते हुए भी महिला से अभद्रता करने का आरोप लगा था, जिससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. तब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से डिप्टी कलेक्टर को निलंबित कर दिया था. 

यह भी पढ़ें- हरदा SDM कार्यालय एक साल में जर्जर, दीवारों में 6 से 8 इंच चौड़ी दरारें; 1.31 करोड़ की लागत से बना था भवन

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुरैना के सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बीती रात डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद उन्होंने कोर्ट में पेश किया गया था. जहां कोर्ट ने उन्हें 19 जून तक के लिए जेल भेज दिया है. 

यह भी पढ़ें-  गाय को बचाने में हादसा; कांग्रेस विधायक की SUV दीवार से टकराकर जलकर खाक

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close