विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2025

Barwani Gangrape Case: सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिस रिमांड पर

अंजड़ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दो आरोपियों को न्यायालय ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि दो को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी.

Barwani Gangrape Case: सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिस रिमांड पर

बड़वानी जिले के अंजड़ में सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से दो को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि दो को जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हाल ही में पुलिस ने सतीश पिता मोहन गेहलोद निवासी आशाग्राम रोड, बड़वानी को पकड़ा है. वह मूल रूप से ग्राम हरिबड़ का रहने वाला है और पिछले 15 वर्षों से बड़वानी में रह रहा था. इसके साथ ही दो वर्ष पुराने दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी जितेंद्र पिता राधेश्याम फोंगला को भी 6 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. इन दोनों को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

इससे पहले 29 नवंबर को पुलिस ने कांग्रेस के पानसेमल ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष मनीष पिता कन्हैयालाल गोयल निवासी तलवाड़ा बुजुर्ग और भगवान सोलंकी पिता टीकम सोलंकी निवासी तलवाड़ा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया था. एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ रही है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द संभव है.

ये भी पढ़ें...

भाजपा नेता के भतीजे की हत्या कर रातभर बारात में नाचते रहे आरोपी, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

भिंड में प्राइवेट कॉलेज में फर्जीवाड़ा, 100 कॉलेजों की जांच, फर्जी स्टाफ–फर्जी बिल्डिंग...कलेक्टर मीणा ने मंगाई रिपोर्ट

Cold Day City: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड के कहर में डूबे MP के ये शहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com