बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: 100 KM दायरे में सर्च ऑपरेशन, 4 हाथियों-63 अफसरों की टीम, बाघिन का रेस्क्यू

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने अभियान चलाकर खराब रेडियो कॉलर वाली बाघिन को ढूंढ निकाला. विभाग की टीम और 4 हाथियों की मदद से बाघिन को सुरक्षित ट्रेंकुलाइज कर उसका कॉलर हटाया गया और फिर जंगल में छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bandhavgarh tiger reserve rescuing tigress 100 sq km search operation radio collar removed

उमरिया: घने जंगल, बारिश और 100 वर्ग किलोमीटर का विशाल दायरा... बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जब एक मादा बाघिन का रेडियो कॉलर खराब हुआ, तो वन विभाग ने उसे ढूंढने के लिए जान ला दी. 63 अधिकारियों-कर्मचारियों की मुस्तैद टीम और लक्ष्मण, सूर्या, रामा और श्याम नाम के 4 प्रशिक्षित हाथियों की मदद से चले इस मेगा ऑपरेशन के बाद बाघिन को सुरक्षित ट्रेंकुलाइज कर उसका कॉलर हटा दिया गया है.

100 वर्ग किलोमीटर में चला सर्च अभियान

दरअसल, मादा बाघिन का रेडियो कॉलर पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रही थी. इसके बाद वन विभाग ने करीब 100 वर्ग किलोमीटर के दायरे में व्यापक सर्च और मॉनिटरिंग अभियान चलाया. लगातार बारिश और विपरीत मौसम के बावजूद वन अमले ने ट्रैप कैमरों, वीएचएफ उपकरणों और तकनीकी संसाधनों की मदद से बाघिन को उसकी होम रेंज में ढूंढ निकाला.

Advertisement

1460 दिन में 12 लाख नशे में बर्बाद किए, 19 साल के सर्वेश ने दुनिया छोड़ने से पहले बयां किया दर्द

63 अफसरों और 4 हाथियों की रही खास भूमिका

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) की अनुमति के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इस ऑपरेशन में 63 अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. वहीं, बाघिन को घेरने और लोकेशन ट्रेस करने में लक्ष्मण, सूर्या, रामा और श्याम नाम के हाथियों तथा उनके महावतों की बेहद खास भूमिका रही.

ज्वेलर्स को 50 ग्राम सोना बेचना पड़ा भारी, 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज; आखिर ऐसा क्‍यों हुआ?

जांच में स्वस्थ पाई गई बाघिन

चारों हाथियों की मदद से विशेषज्ञों की टीम ने बाघिन को सुरक्षित ट्रेंकुलाइज किया. इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर रेडियो कॉलर हटाया गया, जिसमें बाघिन पूरी तरह स्वस्थ पाई गई. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाघिन को पूरी तरह होश में लाकर वापस उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

Advertisement

Twisha Sharma Case: 4 जजों ने छोड़ी सुनवाई, कोर्ट बदला... फिर गिरिबाला सिंह को लगा बड़ा झटका