आगर-मालवा बनेगा MP का नया औद्योगिक हब, 175 निवेशकों ने दिखाई रूचि, 550 करोड़ निवेश और 3500 से अधिक रोजगार के अनुमान

MP's New Industrial Hub: एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) ने आगर-मालवा के दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 394 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए हैं. बिडिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है. जिन प्लॉट्स का आवंटन नहीं हो सका है, उनके लिए पुनः बिडिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
175 INVESTORS SHOWS INTEREST IN BIDDING PROCESS FOR INDUSTRIAL PLOTS OF AGAR MALWA

Bidding Process for Industrial Plots: आगर-मालवा जिले में औद्योगिक विकास का नया अध्याय शुरू हो गया है. पहली बार जिले में योजनाबद्ध तरीके से विकसित किए गए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी सामने आई है. हाल ही में आयोजित औद्योगिक प्लॉट्स की बिडिंग प्रक्रिया में दो औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कुल 175 निवेशकों ने रुचि दिखाई, जिससे जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद बढ़ गई है.

एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) ने आगर-मालवा के दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 394 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए हैं. बिडिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है. जिन प्लॉट्स का आवंटन नहीं हो सका है, उनके लिए पुनः बिडिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान, साल 2026-27 तक 18.48 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का किया अनुमान

औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने पर जिले में निवेश और रोजगार का है अनुमान

गौरतलब है आगर-मालवा के दोनों औद्योगिक क्षेत्रों के पूरी तरह विकसित होने पर जिले में लगभग 550 करोड़ रुपए के निवेश और 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है. इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार उपलब्ध होगा और बड़े शहरों की ओर पलायन में कमी आएगी. साथ ही परिवहन, होटल, खान-पान, मरम्मत एवं अन्य सेवा क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.

Advertisement

शहर से 5 किमी दूरी पर विकसित औद्योगिक क्षेत्र में निवेशकों ने दिखाई रूचि

रिपोर्ट के मुताबिक एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) ने प्लॉट लेने वाले निवेशकों के लिए समय-सीमा निर्धारित की है. प्लॉट आवंटन के बाद दो वर्ष के भीतर उद्योग स्थापना का कार्य प्रारंभ करना अनिवार्य होगा. शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर विकसित किए गए औद्योगिक क्षेत्रों से निवेशकों को परिवहन और आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे उद्योग संचालन में लागत कम होगी.

ये भी पढ़ें-National Highway: मध्य प्रदेश में आसान होगा हैदराबाद तक का सफर, पहाड़ों को चीरकर यहां बनाया जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

फेज-I औद्योगिक क्षेत्र 29.47 हेक्टेयर में विकसित किया गया है, जहां 231 प्लॉट उपलब्ध हैं. यहां करीब 350 करोड़ रुपए के निवेश और लगभग 2000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. 39.95 हेक्टेयर में विकसित फेज-II औद्योगिक क्षेत्र में 183 प्लॉट हैं और लगभग 200 करोड़ रुपए के निवेश तथा 1500 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है.

तेजी से एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है आगर मालवा

उल्लेखनीय है एमपीआईडीसी का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले को औद्योगिक रूप से विकसित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है. सरकार द्वारा उद्योग स्थापना प्रक्रिया को सरल बनाते हुए निवेशकों को प्रोत्साहन और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ ने कहा कि आगर मालवा तेजी से एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. 

ये भी पढ़ें-लोकार्पण के लिए तैयार इंदौर एयरपोर्ट का T-1 टर्मिनल, सीएम मोहन 29 मार्च को करेंगे उद्घाटन, जानिए खासियत

Advertisement
Topics mentioned in this article