विज्ञापन

'वायरल गर्ल' से शादी रचाने वाले एक्टर फरमान को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने ये बताई वजह 

'वायरल गर्ल' से शादी रचाने के आरोपी मोहम्मद फरमान की अग्रिम जमानत याचिका को मंडलेश्वर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने खारिज कर दिया है. आरोपी पर नाबालिग को फिल्मों का लालच देकर केरल ले जाने और शादी करने का आरोप है.

'वायरल गर्ल' से शादी रचाने वाले एक्टर फरमान को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने ये बताई वजह 
शादी के बाद मोनालिसा और उसके पति फरहान, दूसरी ओर पुलिस में शिकायत करते परिजन.
NDTV

South Actor Mohammad Farman: 'वायरल गर्ल' मामले में मुख्य आरोपी एक्टर मोहम्मद फरमान को कानून का बड़ा झटका लगा है. जिला न्यायालय मंडलेश्वर की विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया. कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता और अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को किसी भी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया.

दरअसल, एक्टर फरमान पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर सनसनी बनी नाबालिग 'वायरल गर्ल' उर्फ 'मोनालिसा' को अपने जाल में फंसाया, फिर उसे फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम दिलाने का लालच दिया. इसके बाद वह नाबालिग को बहला फुसलाकर मध्य प्रदेश से सीधे केरल ले गया, लेकिन इस पूरे मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया, जब कथित रूप से ये दावा किया गया कि 'मोनालिसा' नाबालिग है. लड़की के नाबालिग होने के कारण इस मामले ने कानूनी रूप  ले लिया.

फरार आरोपी पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ का खतरा

सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को बेहद गंभीरता से सुना. विशेष पॉक्सो कोर्ट ने इस बात को रेखांकित किया कि आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है और लगातार फरार चल रहा है. लिहाजा, कोर्ट ने अंदेशा जताया कि अगर ऐसे गंभीर मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत जैसी कोई राहत दी जाती है, तो वह न सिर्फ कानून की प्रक्रिया में बाधा डालेगा, बल्कि मामले से जुड़े अहम सबूतों और गवाहों को भी डरा-धमका या प्रभावित कर सकता है.

यह भी पढ़ें- दतिया चुनाव घोषित होते ही BJP ने ठोकी जीत की ताल; विजयवर्गीय बोले- उम्मीदवार भी उतारेंगे और जीतेंगे भी

आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर महेश्वर पुलिस बेहद सख्त रुख अपनाए हुई है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत अन्य सुसंगत और गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. वहीं, कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आरोपी फरमान की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें- एमपी कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी; पटवारी-दिग्विजय विवाद पर सियासी घमासान, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close