विज्ञापन

इंदौर से खंडवा के ओंकारेश्वर तक दौड़ेगी ब्रॉड गेज ट्रेन,  सिंहस्थ 2028 से पहले  ही मिलेगा हाई स्पीड का तोहफा

मध्य प्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को खंडवा और इंदौर से जोड़ने वाली ब्रॉड गेज रेलवे परियोजना के काम तेज गति से चल रही है. इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए.

इंदौर से खंडवा के ओंकारेश्वर तक दौड़ेगी ब्रॉड गेज ट्रेन,  सिंहस्थ 2028 से पहले  ही मिलेगा हाई स्पीड का तोहफा
मध्य प्रदेश स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को खंडवा और इंदौर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ब्रॉड गेज रेलवे परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.
NDTV

Indore to Khandwa Tarin: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर (Omkareshwar) को खंडवा (Khandwa) और इंदौर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ब्रॉड गेज रेलवे परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस संबंध में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने गुरुवार को ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, वेटिंग रूम और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए. 

निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 से पहले इस परियोजना को पूरा कर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को रेल सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि ब्रॉड गेज लाइन, अंडरपास, पुल और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे करने के लिए रेलवे लगातार प्रयासरत है. इस लाइन के चालू होने से सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा और ओंकारेश्वर की रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. 

महाप्रबंधक ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल स्टेशन का जायजा लेना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि भविष्य में इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके. उन्होंने अधिकारियों के साथ खंडवा तक ट्रेनों के संचालन, यात्रियों की सुविधाओं और आगे की रेल कनेक्टिविटी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की. इसके बाद उन्होंने बड़वाह की ओर ट्रैक का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. 

यह भी पढ़ें- महिला के बाल काटे, कपड़े फाड़े, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया; संपत्ति विवाद में उज्जैन में 11 पर केस

इस अवसर पर जीआरएम अश्विनी कुमार, कंस्ट्रक्शन हेड अंकुर कुमार, धीरज कुमार, मुकेश कुमार सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें- Ujjain: मोहर्रम पर कार में विस्फोट करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ बड़ा लगा एक्शन, NSA के तहत होगी कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close