विज्ञापन

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर कब शिवलिंग पर चढ़ाएं जल, जानिए सही तारीख-जलाभिषेक,शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sawan Shivratri 2025 Jalabhishek Muhurat: सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है. ऐसे में आज हम आपको शुभ मुहूर्त बताएंगे. यहां जानिए पूजा विधि और शिव मंत्र.

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर कब शिवलिंग पर चढ़ाएं जल, जानिए सही तारीख-जलाभिषेक,शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Sawan Shivratri 2025 Jalabhishek: शिवरात्रि को भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है.

Sawan Shivratri 2025 Kab Hai: सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस महीने की शिवरात्रि का बड़ा महत्व होता है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो भगवान शिव पर जल अर्पित करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं भोलेबाबा पूरी करते हैं. इस खास मौके पर भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा और व्रत किया जाता है. 

कब है सावन शिवरात्रि, जानें सही तारीख  (Sawan Shivratri Date 2025)

इस साल सावन शिवरात्रि का पर्व बुधवार, 23 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. दरअसल, सावन शिवरात्रि की शुरुआत 23 जुलाई की सुबह 4: 39 बजे होगी, जबकि समाप्ति अगले दिन यानी 24 जुलाई को सुबह 2:24 बजे पर होगी. 

सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय 2025 (Sawan Shivratri Jal Time 2025)

विद्वानों के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है. ऐसे में आप किसी भी समय शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं, क्योंकि ये शिवरात्रि का दिन शिव की अराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. हालांकि आप किसी शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक करना चाहते तो इसके लिए यहां आपको शुभ मुहूर्त बताएंगे. 

सावन शिवरात्रि 2025 जलाभिषेक के लिए शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri 2025 Shubh Muhurat)

शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक का पहला मुहूर्त सुबह 4.15 बजे से लेकर सुबह 4.56 बजे तक है. वहीं जलाभिषेक का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 8.32 बजे से लेकर सुबह 10.02 बजे तक हैं. वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12: 55 बजे है.

सावन के शिवरात्रि को कैसे करें भगवान शिव को पूजा (Sawan Shivratri 2025 Puja Vidhi)

1. शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें.

2. इसके बाद शिवालय या मंदिर जाकर भगवान शिव को जल, दूध, घी, शहद आदि अन्य चीजों से जलाभिषेक करें. इस दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.

3. अब बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल और प्रसाद आदि चढ़ाएं.

4. इसके बाद धूप और दीप से भगवान शिव की आरती करें.

5. अब आप महामृत्युंजय मंत्र, शिव चालीसा, शिव पंचाक्षर स्रोत, शिवाष्टकम आदि का पाठ कर सकते हैं.

6. आखिरी में आप भगवान शिव को प्रणाम करें और भूल चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करें. 

सावन शिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप (Sawan Shivratri 2025 Shiv Mantra)

1. ॐ नमः शिवाय

2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

3. ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

4. ऊं पषुप्ताय नमः

5. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

ये भी पढ़े: Hariyali Teej 2025: 27 जुलाई को है हरियाली तीज, बन रहा है खास योग, यहां जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और महत्व

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close