Split Ends : लड़के हो या लड़कियां सभी अपने बालों को लेकर फ़िक्र मंद रहते हैं. खास तौर से वह लोग जो अपने बाल लंबे रखते हैं और अपने बालों की देखभाल में उलझे रहते हैं. उनकी कोशिश पूरी तरह से यह होती है कि उनके लंबे बाल स्मूथ (Smooth) और हेल्दी (Healthy) रहे. ऐसे में अगर उन्हें बालों के आखिरी छोर पर स्प्लिट एंड (Split Ends) दिखता है तो उन्हें टेंशन होने लगती है. स्प्लिंट एंड्स होना इस बात की ओर इशारा है कि आप जो भी देखभाल और बालों को पोषण दे रहे हैं वह अब उनके लिए काफी नहीं है. स्प्लिट एंड्स से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है और उनके ग्रोथ पर भी बहुत असर पड़ता है,और ऐसे ही बालों को दो मुंहे बाल कहा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बालों को दो मुंह वाले बाल क्यों कहते हैं? तो चलिए जानते हैं कि क्यों कहलाते हैं दो मुंहे बाल?
क्यों कहते हैं दो मुंहे बाल?
अगर आपके बाल नीचे के सिरे तक आते आते रफ हो जाते हैं और अनटाइडी है तो आप अपने बालों के आखिरी सिरे पर जरुर ध्यान दे. हो सकता है आपके बालों की आखिरी सिरे एक ही बाल से दूसरा बाल उगा हुआ दिखाई दे. ऐसे ही बाल अगर आपको दिखते है तो आप समझ जाइए कि आपके बाल दो मुंहे हो गए है और ऐसे ही बाल को दो मुंहे बाल कहा जाता है. वैसे तो एक बाल से बहुत सारे सिरे निकल सकते हैं बाबजूद इसके स्प्लिट एंड वाले बालों को दो मुंहे बाल ही कहा जाता है. इसकी वजह ये है कि हेयर डैमेज के वजह से हेयर के सिरे से दूसरा बाल निकलता है जो दो मुंह जैसा दिखाई देता है इसलिए इसे बोलचाल की भाषा में दो मुंह के आधार पर दो मुंहे ही कहा जाने लगा.
क्यों होता है ऐसा?
बालों में स्प्लिट एंड की समस्या तब आती है जब बाल डैमेज हो जाते है और उन्हें पोषण ठीक से नहीं मिलता है. इसके बाद बालों को जो पोषण मिलता है वह सिरों में बटने लगता है और ठीक से पोषण ना मिल पाने की वजह से बाल और कमजोर होने लगते हैं और पतले होकर टूटना शुरू कर देते हैं. इसलिए बालों को दो मुंह होने से बचाना बेहद जरूरी होता है. ज्यादा संख्या में अगर बाल दो मुंहे हो जाए तो उन्हें ट्रिम करना या कट करना ही बेस्ट ऑप्शन होता है.