विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2024

Diwali 2024: आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें

Diwali 2024: दीयों का पर्व यानी दिवाली इस बार 31 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा. जानें आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त...

Diwali 2024: आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें
Diwali 2024 puja

Diwali 2024: दीयों का पर्व यानी दिवाली इस बार 31 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा. इस त्योहार को भगवान राम के रावण को हराने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है. पांच से छह दिनों तक चलने वाला दिवाली त्यौहार धनतेरस से शुरू होता है और गोवर्धन पूजा के साथ इसका समापन होता है. इस दौरान लक्ष्मी पूजा का खास महत्व होता है. लोगों में दिलचस्पी भी है कि आखिर उनके शहर में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali puja muhurt) क्या है? 

इस बार दिवाली की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. विद्वानों ने फिर 31 तारीख को दिवाली मनाने का फैसला किया. 

कब क्या मनाया जाएगा? 

  • धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा
  • छोटी दिवाली 31 अक्टूबर को
  • दिवाली और लक्ष्मी पूजा 31 अक्टूबर को
  • गोवर्धन पूजा 2 नवंबर
  • भाई दूज 3 नवंबर

दिवाली पूजा का शुभ समय

दिवाली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा संपन्न की जाती है. पंचांग के मुताबिक, इस साल दिवाली की अमावस्या तिथि की शुरूआत 31 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 1 नवंबर की शाम हो जाएगा. लिहाजा लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. यानी वृषभ लग्न शाम 6 बजकर 25 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक है. इसके बाद पूजा का एक और शुभ मुहूर्त महानिशीथ काल में 31 अक्टूबर की ही रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. 

शहरों के हिसाब से शुभ मुहूर्त

  • दिल्ली एनसीआर- शाम 6:57 बजे से 8:36 बजे तक 
  • मुंबई - शाम 6:57 बजे से 8:36 बजे तक 
  • चेन्नई - शाम 5:42 बजे से 6:16 बजे तक
  • अहमदाबाद - शाम 6:52 से 8:35 बजे तक 
  • चंडीगढ़ - शाम 5:35 बजे से 6:16 बजे तक 
  • हैदराबाद - शाम 5:44 बजे से 6:16 बजे तक 
  • बेंगलुरु - शाम 6:47 बजे से 8:21 बजे तक
  • कोलकाता - शाम 5:45 बजे से 6:16 बजे तक 
  • पुणे - शाम 6:54 बजे से 8:33 बजे तक 

ये भी पढ़ें- Diwali को लेकर भ्रम हुआ दूर, अब पूरे देश में एक साथ इस दिन मनाया जाएगा दीपोत्सव

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close