विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2023

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी की ‘पार्टी’ शुरू, 24 सितंबर को लेंगे 7 फेरे, कौन-कौन बनेंगे मेहमान?

Parineeti-Raghav Wedding: 20 सितंबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti-Raghav Wedding) की दिल्ली में सूफी नाइट की महफिल सजी है जहां बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगा है.

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी की ‘पार्टी’ शुरू, 24 सितंबर को लेंगे 7 फेरे, कौन-कौन बनेंगे मेहमान?
Parineeti-Raghav 24 सितंबर को लेंगे 7 फेरे

बॉलीवड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर को सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से उदयपुर के द लीला पैलेस (The Leela Palace) में होगी. वहीं 20 सितंबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti-Raghav Wedding) की दिल्ली में सूफी नाइट की महफिल सजी है जहां बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगा है. राघव-परिणीति की शादी से पहले वेडिंग कार्ड की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं.

 राघव-परिणीति की शादी से पहले वेडिंग कार्ड की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं.

 राघव-परिणीति की शादी से पहले देखें वेडिंग कार्ड 

23 सितबंर को ये हैं फंक्शन

कपल की प्री वेडिंग फंक्शन दिल्ली में शुरू हो चुका है. बुधवार यानी 20 सितंबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की दिल्ली में सूफी नाइट की महफिल सजी है. परिणिति चोपड़ा 22 सितंबर को सुबह 8ः15 को उदयपुर पहुंचेगी.

Parineeti-Raghav

चूड़ा सेरेमनी और मेहमानों के लिए वेलकम लंच होगा

जिसके बाद सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी जिसे परी'ज चूड़ा सेरेमनी नाम दिया गया है और दोपहर 12 बजे से मेहमानों के लिए वेलकम लंच होगा. जिसे ग्रेन्स ऑफ लव नाम दियाा गया है.

Parineeti-Raghav की शादी की वायरल कार्ड

 राघव-परिणीति की शादी से पहले वेडिंग कार्ड की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं.

शाम सात बजे से मेहमानों के लिए पार्टी का आयोजन किया गया है. इसे 90's एडिशन नाम दिया गया है. जिसके बाद रात 10 बजे फ्रेस्को आफ्टरनून का आयोजन किया गया है. इसे नाम दिया है ब्लूम्स ऐंड बाइट्स.

Latest and Breaking News on NDTV

सेहराबंदी से लेकर सात फेरे तक...

24 सितंबर, 2023 को दोपहर एक बजे राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी और दोपहर दो बजे परिणीति के साथ 7 फेरे लेने के लिए राघव बारात लेकर ताज लेक पैलेस से निकलेंगे. कपल की जयमाला 3:30 बजे और चार बजे सात फेरे लेंगे. इसके बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का रिसेप्शन रात साढ़े लीला पैलेस होटल में होगा.

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई, 2023 को सगाई के बंधन में बंधे थे.

कौन-कौन बनेंगे Parineeti-Raghav की शादी में मेहमान

सूत्रों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर की शाम 4 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे. वहीं शादी में करीब 200 लोग शामिल होंगे. बता दें कि परिणीति चोपड़ा और  राघव चड्ढा की वेडिंग सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सीएम अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवत मान, सानिया मिर्जा, अक्षय कुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आयुष्मान खुराना शिरकत कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: परिणीति-राघव की शादी इस दिन होगी, जानें संगीत से लेकर चूड़ा सेरेमनी तक की सभी डिटेल्स

सूफी नाइट की महफिल में पहुंचे ये मेहमान

20 सितंबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के लिए दिल्ली में सूफी नाइट रखी गई थी. इस इवेंट के लिए राघव का घर खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, उनके भाई सिद्धार्थ, राज्यसभा सदस्य और खिलाड़ी हरभजन सिंह जैसे कई मेहमान महफिल का हिस्सा बने हैं.

सूफी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सूफी नाइट की तस्वीरें वायरल

13 मई को कपूरथला हाउस में हुई थी रिंग सेरेमनी

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी. इस रिंग सेरेमनी में राजनीति से सिनेमा जगत तक के कई दिग्गज शामिल हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम और प्रियंका चोपड़ा शामिल हुईं थीं. 

ये भी पढ़े: Parineeti-Raghav Wedding : परिणीति-राघव उदयपुर के लीला पैलेस में करेंगे शादी, जानें कौन होंगे मेहमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com