विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2023

Parineeti-Raghav Wedding : परिणीति-राघव उदयपुर के लीला पैलेस में करेंगे शादी, जानें कौन होंगे मेहमान

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस हाई प्रोफाइल शादी में सिनेमा उद्योग से लेकर राजनीति जगत के दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं.

Parineeti-Raghav Wedding : परिणीति-राघव उदयपुर के लीला पैलेस में करेंगे शादी, जानें कौन होंगे मेहमान
परिणीति-राघव उदयपुर के लीला पैलेस में करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. ये कपल 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करने जा रहा है. खबरों की मानें तो परिणीति-राघव की  शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं. परिणीति चोपड़ा हल्दी की रस्म के लिए 17 सितंबर को मुंबई से दिल्ली आईं थीं. दरअसल,  परिणीति को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था. बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मेहंदी की रस्म 19 सितंबर को हो चुकी है. ये फंक्शन राघव चड्ढा के घर पर हुआ.

मेहंदी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत दिखीं परिणीति

सूत्रों की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरिमनी 19 सितंबर को राघव चड्ढा के घर पर हुई थी. ये सेरेमनी लगभग 3 बजे शुरू हुई थी, जिसकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है. बता दें कि वायरल इमेज में राघव और परिणीति पंजाबी रीति रिवाज से मेहंदी सेरेमनी करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े: Mahesh Bhatt Birthday: कभी इस एक्टर के सेक्रेटरी बने थे महेश भट्ट,आज बॉलीवुड पर कर रहे राज

24 सितंबर को होगी राघव और परिणीति की शादी

सूत्रों से जानकारी मिली है कि परिणीति और राघव 23 सितंबर को दिल्ली से उदयपुर पहुंचेंगे. जहां पहले एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी होगी. जिसके बाद 24 सितंबर को दोपहर में राघव की सेहरा बंदी की जाएगी. इसके बाद करीब 3 बजे परिणीति और राघव सात फेरे लेंगे. उसी दिन 24 सितंबर को रात 8 बजे वेडिंग रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड और राजनीतिक पार्टी की कई हस्तियां शिरकत कर सकती हैं.

ये भी पढ़े: 'जाने-जान' से 'लव यू शंकर' तक... इस वीक धमाल मचाने के लिए तैयार हैं ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज

13 मई को हुई थी राघव परिणीति की सगाई

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई, 2023 को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी. इस रिंग सेरेमनी में राजनीति से सिनेमा जगत तक के कई दिग्गज शामिल हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम और प्रियंका चोपड़ा शामिल हुईं थीं. 

ये भी पढ़े: अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शाहरुख, आलिया से माधुरी तक... तस्वीरों में देखें कैसे मना जश्न

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close