विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2023

Bollywood News : शाहरुख खान की फिल्म "जवान" ने ओटीटी पर बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा रहा किंग खान का रिएक्शन

एक्टर शाहरुख खान ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जवान नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म के एक्सटेंडेट वर्जन को ओटीटी पर रिलीज करने के साथ हमने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया.

Bollywood News : शाहरुख खान की फिल्म "जवान" ने ओटीटी पर बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा रहा किंग खान का रिएक्शन

Jawan On Netflix : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भारत में जवान 638.98 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. वहीं इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1143.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी (OTT) पर रिलीज हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : IFFI 2023 : राजकुमार संतोषी की बातें सुनकर भावुक हुए सनी देओल, वीडियो हुआ वायरल

ओटीटी पर छाई फिल्म "जवान"

फिल्म जवान सिनेमाघरों में छा जाने के बाद, ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो चुकी है. शाहरुख खान के फैंस फिल्म जवान का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार काफी समय से कर रहे थे. अब फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होने के बाद एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. बता दें कि फिल्म जवान नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म बन चुकी है.


शाहरुख खान ने कही यह बात

एक्टर शाहरुख खान ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जवान नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म के एक्सटेंडेट वर्जन को ओटीटी पर रिलीज करने के साथ हमने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया. नेटफ्लिक्स के व्यूवर्स जिस तरफ से फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं, वह देखने लायक है, जवान सिर्फ एक फिल्म नहीं है यह एक सेलिब्रेशन है".

इस दिन रिलीज होगी फिल्म डंकी

फिल्म पठान (Pathan) और जवान ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म डंकी (Dunky) को लेकर तैयारी में हैं. आपको बता दें, यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जिसको लेकर शाहरुख खान के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : IFFI 2023 : राजकुमार संतोषी की बातें सुनकर भावुक हुए सनी देओल, वीडियो हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com