विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2025

Jewel Thief In Train: चोरों ने ट्रेन से उड़ाए 6 लाख रुपए का गोल्ड, ऐसे दबोचे गए 5 लुटेरे

Gold Thieves Caught: टीटलागढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में देर रात यात्रा के दौरान कोच में सो रहे परिवार को निशाना बनाते हुए गोल्ड लुटेरे ज्वैलरी से भरा बैग उड़ाकर चंपत हो गए. चोरी हुए बैग में सोने से निर्मित गहनों- ज्वैलरी थे, जिसकी बाजार कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है. 

Jewel Thief In Train: चोरों ने ट्रेन से उड़ाए 6 लाख रुपए का गोल्ड, ऐसे दबोचे गए 5 लुटेरे
Gold Theft in Titlagarh Express Train

रायगढ़ जिले में शनिवार को चोरों ने टीटलागढ़ एक्सप्रेस पर धावा बोला और ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के लिए के बैग पर हाथ साफ करते हुए 6 लाख रुपए कीमत का सोना चुराकर फरार हो गए. ट्रेन में सफर कर रहे परिवार के मुताबिक उनके बैग में 6 लाख रुपए मूल्य का सोना रखा हुआ था, जिसे लुटेरे चुराकर फरार हो गए. 

दिल्ली चुनाव में चला सीएम मोहन का जादू, जहां किया प्रचार, वहां जीती बीजेपी, 9 सीटों पर 90% रहा स्ट्राइक रेट

टीटलागढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में देर रात यात्रा के दौरान कोच में सो रहे परिवार को निशाना बनाते हुए गोल्ड लुटेरे ज्वैलरी से भरा बैग उड़ाकर चंपत हो गए. चोरी हुए बैग में सोने से निर्मित गहनों- ज्वैलरी थे, जिसकी बाजार कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है. 

टीटलागढ़ एक्सप्रेस में सवार परिवार को लूट की जानकारी सुबह हुई

रिपोर्ट के मुताबिक टीटलागढ़ एक्सप्रेस में सवार परिवार को लूट की जानकारी सुबह तब हुई जब ज्वैलरी से भरा उनका बैग अपनी जगह नहीं मिला. परिवार ने तुरंत ट्रेन गार्ड को लूट की सूचना दी. रेल हेल्पलाइन नंबर 139 पर लूट की जानकारी दी गई और ट्रेन जब रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची, तो परिवार ने पूरी घटना GRPF के साथ साझा की गई.

मध्य प्रदेश में घूम रहे हैं 20- 22 लाख रुपए के नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया बड़े फेक करेंसी गैंग का खुलासा

रेलवे SP श्वेता सिन्हा ने बताया कि सूचना के बाद RPF और GRPF की संयुक्त टीम ने चोरों की तलाश के लिए ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया गया और 5 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से चोरी का सोना भी बरामद कर लिया गया.

रेलवे प्रशासन ने की यात्रियों को कीमती सामान पर विशेष ध्यान देने की अपील

रेलवे एसपी के मुताबिक लुटरों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रेन में लूट की वारदाद कही किसी बड़े गिरोह की साजिश तो नहीं है. ट्रेन में 6 लाख रुपए की ज्वैलरी को लूट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को कीमती सामान पर विशेष ध्यान देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

ये  भी पढ़ें-Vardi Ka Raub: रिटायरमेंट जुलूस से साहब की टूट गई नींद, माफी मांगता रहा कर्मचारी, नहीं कम हुई हेकड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com