विज्ञापन

'मेरे को नोचेगा तू...', अश्‍लील मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर को छात्रा ने स‍िखाया सबक, प‍िटाई का VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर उसे करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था.

छात्रा ने प्रोफेसर की जमकर की प‍िटाई.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर उसे करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था. उसने कई बार इसका व‍िरोध भी क‍िया, लेक‍िन प्रोफेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. परेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची और उसकी प‍िटाई कर दी. प्रोफेसर की प‍िटाई का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया भी वायरल है. 

मामला लैलूंगा के कुंजारा स्‍थि‍त शासकीय महाविद्यालय का है. आरोप है क‍ि यहां पढ़ाने वाले प्रोफेसर रेमन भार्गव एक छात्रा को करीब डेढ़ साल से परेशान कर रहे थे.प्रोफेसर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के ज‍रि‍ए छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज करते थे और जबरदस्‍ती बात करने की कोशि‍श करते हैं. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर रेमन भार्गव कॉलेज की अन्‍य छात्राओं को भी अश्लील मैसेज करता था.  

मंगेतर के साथ पहुंचकर प्रोफेसर की कर दी प‍िटाई

छात्रा ने प्रोफेसर की इस हरकत का कई बार व‍िरोध क‍िया, लेक‍िन उसने अश्लील मैसेज करने बंद नहीं क‍िए. पर‍ेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ पहुंची और प्रोफेसर की जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा ने प्रोफेसर को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. इस दौरान वीड‍ियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीड‍िया पर वायरल है. 

छात्रा ने थाने में दर्ज कराई शि‍कायत

पीड़ित छात्रा ने मामले में लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही, अन्य पीड़ित छात्राओं से भी सामने आकर शिकायत करने की अपील की है. शि‍कायत के आधार पर पुल‍िस जांच में जुट गई. 

ड्रग्स माफिया "मुकेश बनिया" की ₹42 लाख की संपत्ति होगी फ्रीज, आरोपी पर 31 आपराधिक मामले हैं दर्ज


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com