विज्ञापन

रायपुर के इन इलाकों में आज 6 घंटे का वाटर शटडाउन: 11 टंकियों से नहीं होगी पानी की सप्लाई, एक लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित

Raipur Water Supply Shutdown: रायपुर में 6 घंटे का वाटर शटडाउन रहेगा. इसके चलते 11 पानी टंकियों से शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी. जिन इलाकों में पानी सप्लाई नहीं होगी उनमें शामिल हैं- लालपुर,अवंति विहार, मंडी, सडडू, अमलीडीह, मोवा, दलदल सिवनी, कचना, देवपुरी, आमा सिवनी और जोरा क्षेत्र.

रायपुर के इन इलाकों में आज 6 घंटे का वाटर शटडाउन: 11 टंकियों से नहीं होगी पानी की सप्लाई, एक लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित

Raipur Water Supply Shutdown: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में आज यानी 10 अप्रैल को 6 घंटे का वाटर शटडाउन (Water Supply Shutdown) किया जाएगा. यह शटडाउन पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करने और मेंटेनेंस के लिए किया जाएगा. जिसके चलते शहर की 11 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. ऐसे में आज 10 अप्रैल को सुबह पानी की सप्लाई के बाद शाम को पानी सप्लाई बंद रहेगी.

रायपुर में 11 टंकियों से नहीं होगी पानी सप्लाई

यह मरम्मत कार्य पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा थाने के सामने 150 MLD फिल्टर प्लांट की राइजिंग पाइपलाइन होगा. 11 पानी टंकियों से शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी. बता दें कि सुबह पानी की सप्लाई होगी, लेकिन इसके बाद शाम को पानी नहीं मिलेगा. 

1 लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित

शटडाउन के कारण 11 पानी टंकियों से शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी. इनमें लालपुर, अमलीडीह, मोवा, अवंति विहार, मंडी, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, देवपुरी, आमा सिवनी और जोरा क्षेत्र शामिल है. इस शटडाउन के कारण इलाकों के 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे. हालांकि 11 अप्रैल की सुबह से जलप्रदाय सामान्य हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: रायसेन में 11 अप्रैल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला: कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा, राजनाथ सिंह और CM मोहन होंगे शामिल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close