विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2026

AI से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, रायपुर से शुरू होगा बड़ा अभियान

Chhattisgarh में AI आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया गया है. इस पहल के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसकी शुरुआत रायपुर से होगी.

AI से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, रायपुर से शुरू होगा बड़ा अभियान

छत्तीसगढ़ में शिक्षा को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नवाचारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि AI आधारित शिक्षा से राज्य को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है.

गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों से अहम मुलाकात

मुख्यमंत्री से राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में संजय जैन (हेड, Google for Education India) और राकेश रंजन (पब्लिक पॉलिसी प्रमुख, Google India) ने मुलाकात की. इस दौरान राज्य में AI आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई.

रायपुर से शुरू होगा ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान'

संजय जैन ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन और Google के बीच लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) साइन किया गया है. इसके तहत रायपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में “AI सक्षम शिक्षा अभियान” शुरू किया गया है. इस पहल के जरिए स्कूल शिक्षा में AI आधारित तकनीकों को शामिल किया जाएगा, जिससे पढ़ाई को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाया जा सके.

2 लाख शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण

इस कार्यक्रम के अंतर्गत “सक्षम शिक्षक अभियान” भी चलाया जाएगा. इसके तहत राज्यभर के शिक्षकों को डिजिटल टूल्स और AI आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

सरकार ने 2 लाख से अधिक शिक्षकों को AI प्रमाणन देने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए Google for Education अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को निःशुल्क उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है.

शुरुआती चरण में 200 शिक्षकों की ट्रेनिंग

अभियान के पहले चरण में 200 शिक्षकों के साथ विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. इन वर्कशॉप में Google for Education टूल्स का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही कक्षा में AI के उपयोग से छात्रों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com